जोबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब के खिलाफ दो स्थानों पर रेड, 20 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

जोबी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध महुआ शराब के खिलाफ दो स्थानों पर रेड, 20 लीटर कच्ची शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

खरसिया ,जोबी| NKB National News रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी तथा एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी अभियान के तहत थाना खरसिया अंतर्गत चौकी जोबी पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से कुल 20 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की।चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (ASI) लक्ष्मीनारायण राठौर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 25 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर ग्राम जोबी के चोंकपारा में दबिश दी। यहां ईश्वर लाल अगरिया (28 वर्ष), पिता समारू राम, निवासी चोंकपारा, जोबी को अपने घर के आंगन में अवैध महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब, बिक्री में प्रयुक्त सामग्री तथा ₹150 नगद बरामद किए गए। आरोपी शराब निर्माण एवं बिक्री का कोई वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसी दिन देर रात पुलिस टीम ने दूसरी कार्रवाई ग्राम छोटे पंडरमुड़ा में की। यहां दुष्मंत सेठ (32 वर्ष), पिता दुबराज, निवासी भूईपाली, थाना बनहरपाली, जिला झारसुगड़ा (ओडिशा), हाल मुकाम छोटे पंडरमुड़ा, चौकी जोबी को अपने ससुराल के सामने अवैध महुआ शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी के पास भी शराब रखने अथवा बिक्री करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज या लाइसेंस नहीं मिला।

दोनों मामलों में जब्त शराब को नियमानुसार सीलबंद कर कब्जे में लिया गया तथा आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) एवं 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर 7 अगस्त 2026 तक न्यायिक रिमांड की मांग की गई है। मामले की विवेचना जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

चौकी प्रभारी ASI लक्ष्मीनारायण राठौर के नेतृत्व में आरक्षक क्रमांक 711 सहित चौकी जोबी के पुलिस स्टाफ ने कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों मामलों में स्थानीय गवाहों की उपस्थिति में जब्ती एवं वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई।

रायगढ़ पुलिस की अपील

रायगढ़ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण, परिवहन या बिक्री की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी तथा अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!