रायगढ़: सर्पदंश पीड़ित के मुआवजे के बदले 50 हजार का हस्ताक्षरित चेक मांगने वाला कलेक्ट्रेट का बाबू ACB ट्रैप में गिरफ्तार

रायगढ़, 28 जुलाई 2026। रायगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय की राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर ने ट्रैप कार्रवाई में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सर्पदंश से मृत महिला के परिजन को मिलने वाली शासकीय मुआवजा राशि जारी कराने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और गारंटी के रूप में 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक लेने का आरोप है।

ACB के अनुसार, ग्राम बुलाकी, तहसील पुसौर निवासी विजय सिदार ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2023 में सर्पदंश से उनकी पत्नी रामकुमारी की मृत्यु हो गई थी। शासन की योजना के तहत मिलने वाली मुआवजा राशि का प्रकरण कलेक्ट्रेट कार्यालय में लंबित था। शिकायतकर्ता का आरोप है कि राहत एवं आपदा प्रबंधन शाखा में पदस्थ बाबू राजकुमार सिदार ने मुआवजा राशि जल्द बैंक खाते में जारी कराने के बदले 50 हजार रुपये की मांग की। साथ ही, राशि मिलने तक गारंटी के तौर पर 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक देने के लिए कहा।

शिकायत के सत्यापन के बाद ACB बिलासपुर ने 28 जुलाई को ट्रैप कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आरोपी बाबू राजकुमार सिदार को शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये का हस्ताक्षरित चेक प्राप्त करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ACB अधिकारियों के अनुसार, रिश्वत की रकम के बजाय गारंटी के रूप में हस्ताक्षरित चेक मांगकर रिश्वतखोरी करने और उसी आधार पर ट्रैप की गई यह अपने तरह की पहली कार्रवाई मानी जा रही है। मामले की जांच जारी है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!