नव वर्ष पर कैलेंडर के साथ बदले कई नियम, UPI से लेकर मोबाईल रिचार्ज तक आया अहम बदलाव :-
नए साल की शुरुआत से ही कई नियम बदल गए है | फीचर फोन से UPI इस्तेमाल करने वाले लोग अब 1 जनवरी से 10 हजार तक ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे | इससे पहले यह लिमिट 5 हजार रुपए थी | पेशनर्स 1 जनवरी से देश के किसी भी बैंक से पेंशन निकला सकेंगे | इसके लिए अतिरिक्त वेरिफिकेशन की जरूरत नहीं होगी | अभी तक जिस बैंक और ब्रांच में खाता था वही से पेंशन ले सकते थे | वही किसानो को 1 जनवरी से बिना गारंटी 2 लाख रुपयों तक लोंन मिलेगा | जिसका RBI गवर्नर ने दिसंबर में एलान किया था | इसके अलावा टेलीकोम कंपनियों को वोईस और SMS पैक का ऑप्शन देना होगा जो यूजर डेटा नहीं चाहते उनके लिए नया पैक सस्ता होगा | नो-डिटेंशन पॉलिसी खत्म होने से 5वीं और 8वीं के फेल स्टूडेंट्स अगली क्लास में प्रमोट नहीं होंगे | उन्हें 2 महीने के अंदर दोबारा एग्जाम पास करने का मौका मिलेगा | अभी 10वीं से पहले तक फेल स्टूडेंट्स भी अगली क्लास में पहुँच जाते थे | लेकिन अब ऐसा नहीं होगा |

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply