अधिकारियों-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं


रायगढ़, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।



सृजन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि शासकीय सेवकों की जिम्मेदारी है कि उनके निर्णयों से नागरिकों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सहजता से मिल सके। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित न रखते हुए पूरे वर्ष लोगों के अवसर और विकल्प बढ़ाने के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के., एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

अधिकारियों-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
।।रायगढ़ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

सृजन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर चतुर्वेदी ने कहा कि शासकीय सेवकों की जिम्मेदारी है कि उनके निर्णयों से नागरिकों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ सहजता से मिल सके।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को केवल एक दिन के उत्सव तक सीमित न रखते हुए पूरे वर्ष लोगों के अवसर और विकल्प बढ़ाने के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए।
इस अवसर पर सहायक कलेक्टर गोकुल आर.के., एडीएम अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply