खड़गांव में करंट से 8 साल की बच्ची की मौत, फसल बचाने बिछाए बिजली के तार की चपेट में आई मासूम
अवैध बिजली कनेक्शन से खेत के तार में दौड़ाया था करंट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
खरसिया/रायगढ़। खरसिया क्षेत्र के चौकी जोबी अंतर्गत ग्राम खड़गांव में 8 वर्षीय बच्ची की करंट लगने से मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार खेत में लगी फसल को जानवरों से बचाने के लिए तार में विद्युत प्रवाहित की गई थी, जिसकी चपेट में आने से मासूम की जान चली गई।
मर्ग जांच से खुला पूरा मामला पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतिका भावना कुमारी सिदार, पिता संतोष कुमार, उम्र 8 वर्ष, निवासी खड़गांव की मृत्यु के संबंध में मर्ग क्रमांक 87/2026 की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान घटना में अपराध घटित होना पाए जाने पर आरोपी भोजराम राठिया, पिता दुखीराम, उम्र 50 वर्ष, निवासी खड़गांव के खिलाफ धारा 105 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
फसल बचाने खेत में बिछाए तार में दौड़ाया करंट पुलिस की विवेचना में सामने आया कि आरोपी द्वारा गांव के ट्रांसफार्मर से कथित रूप से अवैध बिजली कनेक्शन लेकर अपने घर में विद्युत कनेक्शन खींचा गया था। इसके बाद अपने खेत में लगी फल्ली और मूंग की फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए GI तार में झटका मशीन के माध्यम से विद्युत प्रवाहित की गई थी।
8 अगस्त को हुआ दर्दनाक हादसा बताया गया कि 8 अगस्त 2026 को 8 वर्षीय भावना कुमारी सिदार अपनी बाड़ी में घुसे जानवरों को भगाने गई थी। इसी दौरान वह आरोपी द्वारा खेत में लगाए गए विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से बच्ची की मौत हो गई।घटनास्थल से सामान जब्त, आरोपी गिरफ्तारविवेचना के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से बिजली का तार, अवैध विद्युत कनेक्शन का तार और झटका मशीन जब्त की। इसके बाद आरोपी भोजराम राठिया को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
3 सितंबर तक Judicial Remand की मांग पुलिस के अनुसार मामले की विवेचना अभी जारी है और कई बिंदुओं पर जांच पूरी की जानी बाकी है। इसी के चलते आरोपी का Judicial Remand तैयार कर उसे 3 सितंबर 2026 तक न्यायिक रिमांड पर भेजने के लिए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं एएसपी अनिल कुमार सोनी के मार्गदर्शन में की गई वहीं डीएसपी सतीश भार्गव के पर्यवेक्षण में चौकी जोबी प्रभारी एएसआई लक्ष्मीनारायण राठौर एवं पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि खेतों अथवा खुले स्थानों पर इस तरह से विद्युत प्रवाह कर फसल या संपत्ति की सुरक्षा करने का प्रयास न करें। ऐसा करना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है और किसी की जान भी जा सकती है।
नोट: मामले में पुलिस द्वारा लगाए गए आरोप विवेचना का हिस्सा हैं। आरोपी के दोषी होने का अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा किया जाएगा।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply