खरसिया पुलिस का Cyber जागृति अभियान: 500 स्कूली बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने के सिखाए Smart Tips

पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के निर्देशन में SDOP सतीश भार्गव के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में खरसिया पुलिस द्वारा Cyber जागृति अभियान के तहत लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
खरसिया। बदलते दौर में Cyber Crime लगातार नए-नए तरीकों से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। ऐसे में बच्चों और युवाओं को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खरसिया थाना पुलिस ने Cyber जागृति अभियान के तहत हालाहुली Mk स्कूल और शासकीय माध्यमिक विद्यालय हालाहुली स्कूल में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में करीब 500 स्कूली बच्चों को Online Fraud, साइबर ठगी और सोशल मीडिया से जुड़े अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पुलिस टीम ने बच्चों के साथ सीधे संवाद करते हुए उनसे साइबर फ्रॉड से जुड़े सवाल पूछे और उनकी जिज्ञासाओं का जवाब भी दिया। बच्चों से पूछा गया कि अगर किसी अनजान नंबर से OTP मांगा जाए तो वे क्या करेंगे, किसी संदिग्ध Link पर क्लिक करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और Online ठगी होने पर सबसे पहले क्या कदम उठाना चाहिए। बच्चों ने भी उत्साह के साथ सवालों के जवाब दिए।
Provisional SI कमलेश मरावी ने बच्चों को दी महत्वपूर्ण जानकारी
कार्यक्रम के दौरान Provisional SI कमलेश मरावी ने बच्चों को संबोधित करते हुए Cyber Crime के बढ़ते मामलों और उससे बचने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को समझाया कि OTP, ATM PIN, UPI PIN, Password और Bank Details कभी भी किसी अनजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने बच्चों को फर्जी Call, Message, Link, Lottery, KYC Update, Job Offer और Social Media Account के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहने की समझाइश दी। साथ ही बच्चों से कहा कि कोई भी संदिग्ध Link मिलने पर बिना जांचे उसे Open न करें और किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर Online Transaction न करें।
बच्चों को समझाया गया — साइबर ठगी में जल्द Action सबसे जरूरी
पुलिस टीम ने बच्चों को बताया कि साइबर ठगी का शिकार होने की स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत अपने परिजनों और पुलिस को सूचना दें। आर्थिक साइबर फ्रॉड होने पर तत्काल Cyber Crime Helpline 1930 पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान ASI उमाशंकर, आरक्षक सूरज साहू, आरक्षक पालेंद्रा केवट सहित खरसिया थाना पुलिस की टीम मौजूद रही। पुलिसकर्मियों ने बच्चों को न सिर्फ जानकारी दी, बल्कि उन्हें अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी Cyber Safety के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा — बच्चों की जागरूकता ही मजबूत Cyber Security की पहली सीढ़ी है। स्कूल स्तर पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को केवल साइबर अपराध की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें Smart और Responsible Digital User बनाना भी है।

खरसिया पुलिस की अपील:
“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें… किसी भी अनजान Link पर Click करने से पहले सोचें और अपनी Personal तथा Banking Information किसी से Share न करें।”
Cyber Safety केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर Digital User की जिम्मेदारी है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply