खरसिया में Cyber जागृति अभियान: बच्चों के बीच Provisional SI प्रवीण बांधव की खास पहल, बोले—“परेशानी हो तो बेझिझक Call करना, पुलिस आपके साथ है”

खरसिया सिटी चौकी

खरसिया। साइबर अपराधों से बचाव और बच्चों को Digital Safety के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खरसिया पुलिस का Cyber जागृति अभियान लगातार जारी है , अभियान के तहत कन्या शाला विद्यालय, लाल बहादुर शास्त्री स्कूल, नेशनल कॉन्वेंट इंग्लिश मीडियम स्कूल और सरस्वती शिशु मंदिर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को Cyber Fraud, Social Media और Online Safety की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में Provisional SI प्रवीण बांधव ने बच्चों से बेहद सहज और दोस्ताना अंदाज में संवाद किया। उन्होंने सिर्फ भाषण तक सीमित न रहते हुए बच्चों से सवाल किए, उनकी बातें सुनीं और उन्हें अपनी समस्याएं खुलकर पुलिस के सामने रखने के लिए प्रेरित किया। उनकी सरल भाषा और समझाने के अंदाज से बच्चे काफी प्रभावित नजर आए।

प्रवीण बांधव ने बच्चों को समझाया कि किसी भी अनजान व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा न करें। Instagram और अन्य Social Media Platforms पर किसी अजनबी से बातचीत करते समय सावधानी बरतें और अपनी Personal Information, फोटो, Password, OTP या किसी भी निजी जानकारी को Share न करें।

उन्होंने खास तौर पर छात्राओं को Fake Profile, गलत तरीके से की जाने वाली Online Friendship, निजी फोटो या वीडियो मांगने वाले लोगों और किसी भी तरह के Online Pressure से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति डराए, धमकाए, ब्लैकमेल करे या गलत तरीके से संपर्क करे तो बात छिपाने के बजाय तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को जानकारी दें।

कोई भी Problem हो, घबराने की जरूरत नहीं है। आप मुझे Call कर सकते हैं, पुलिस आपकी मदद के लिए हमेशा तैयार है।”— Provisional SI प्रवीण बांधव

इस भरोसे ने बच्चों के बीच पुलिस की एक Positive Image बनाई। कार्यक्रम के बाद कई बच्चों ने अपनी व्यक्तिगत और Social Media से जुड़ी समस्याएं भी पुलिस टीम के साथ साझा कीं। बच्चों में पुलिस अधिकारी के साथ बातचीत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला और कई छात्र-छात्राओं ने Provisional SI प्रवीण बांधव के साथ Selfie भी ली।

Cyber Safety Tips के साथ बच्चों को OTP, UPI PIN, ATM PIN, Password, संदिग्ध Links, Fake Calls और Online Fraud से बचने के तरीके भी बताए गए। साथ ही साइबर ठगी होने पर तत्काल Cyber Crime Helpline 1930 पर शिकायत करने की जानकारी दी गई।

खरसिया पुलिस का यह अभियान केवल Cyber Fraud तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को सुरक्षित Digital Environment देने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण पहल है।

यह पूरा अभियान SDOP सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में खरसिया चौकी क्षेत्र में चौकी प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाया जा रहा है कार्यक्रम में Provisional SI प्रवीण बांधव के साथ आरक्षक साविल चंद्रा और आरक्षक राम भजन भी मौजूद रहे।

पुलिस टीम ने बच्चों को भरोसा दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सहायता के लिए खरसिया पुलिस हमेशा तत्पर है।खरसिया पुलिस का संदेश — Stay Alert, Stay Safe… सोशल मीडिया का इस्तेमाल समझदारी से करें और किसी भी परेशानी को छिपाने के बजाय तुरंत भरोसेमंद व्यक्ति या पुलिस से संपर्क करें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!