Airgun से Fire, Gwalior तक Chase… Cyber Tracking ने पकड़ा रायगढ़ का आरोपी

रायगढ़ में मामूली विवाद पर युवक पर एयरगन से फायरिंग, ग्वालियर रेलवे स्टेशन से आरोपी गिरफ्तार

Raigarh Cyber Team ने तकनीकी इनपुट के आधार पर ग्वालियर तक किया पीछा, GRP Gwalior की मदद से दबोचा गया आरोपीरायगढ़। मामूली विवाद के बाद युवक पर पिस्टलनुमा एयरगन से दो बार फायरिंग कर फरार हुए आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने आखिरकार ग्वालियर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है।

थाना कोतवाली और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी का पीछा करते हुए ग्वालियर तक पहुंच बनाई। यहां GRP Gwalior के सहयोग से आरोपी को हिरासत में लिया गया।यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में गंभीर मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पानी के छींटे पड़ने की बात पर हुआ विवाद, फिर चला दी गोली मामला 29 अगस्त 2026 की रात का है। कोतरारोड क्षेत्र में सड़क पर पानी के छींटे पड़ने की मामूली बात को लेकर हरसवरन सिंह घोतड़ा का खुशहाल अग्रवाल से विवाद हो गया।विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पिस्टलनुमा हथियार निकालकर खुशहाल के सिर को निशाना बनाते हुए दो बार फायर किया। गनीमत रही कि खुशहाल नीचे बैठ गया, जिससे वह फायरिंग की चपेट में आने से बच गया।वारदात के बाद आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल के पास से पिस्टलनुमा हथियार बरामद किया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायगढ़ में धारा 296, 351(3), 115(2), 109(1) BNS एवं 25, 27 Arms Act के तहत अपराध दर्ज किया गया।बाइक और गवाहों से खुला आरोपी का राजपुलिस ने घटनास्थल से जब्त मोटरसाइकिल और गवाहों से पूछताछ के आधार पर आरोपी की पहचान हरसवरन सिंह घोतड़ा, निवासी जालंधर, पंजाब, वर्तमान निवासी ग्राम तेंदूडिपा, कलमी, रायगढ़ के रूप में की।घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।

आरोपी को भगाने में साले ने की मदद जांच आगे बढ़ी तो पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद आरोपी को फरार कराने में उसके साले बुधराम चौहान उर्फ छोटू ने मदद की थी।पुलिस के मुताबिक, आरोपी से मोबाइल पर बातचीत के बाद बुधराम उसे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AT 6257 से भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन तक छोड़ने गया था।अपराध में संलिप्तता सामने आने पर पुलिस ने बुधराम चौहान उर्फ छोटू पिता स्वर्गीय हरिलाल चौहान, उम्र 30 वर्ष, निवासी रेलवे बंगला पारा, वार्ड नंबर 39, थाना सिटी कोतवाली रायगढ़ को गिरफ्तार किया।पुलिस ने उसके कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल और मोटरसाइकिल जब्त कर उसे रिमांड पर पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बुधराम से पूछताछ के दौरान फरार आरोपी हरसवरन सिंह घोतड़ा के संबंध में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले।

Cyber Team ने ग्वालियर तक किया पीछा मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शशि मोहन सिंह ने साइबर थाना की टीम को फरार आरोपी की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

इसके बाद Cyber Team ने उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। पुलिस टीम लगातार आरोपी का पीछा करते हुए ग्वालियर पहुंची।ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास GRP Gwalior की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरसवरन सिंह घोतड़ा पिता सुरेन्द्र मोहन सिंह, उम्र 44 वर्ष, निवासी हाउस नंबर 23-ए, ईशरपुरी कॉलोनी, जालंधर, पोस्ट मिठापुर, थाना डिवीजन नंबर 07, जिला जालंधर, पंजाब के रूप में हुई है

पूछताछ में कबूली वारदात, Online खरीदी थी Airgun आरोपी को रायगढ़ लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया आरोपी ने पुलिस को बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई Airgun उसने Online खरीदी थी।चूंकि मामला पहले अज्ञात आरोपी के खिलाफ दर्ज किया गया था, इसलिए पुलिस ने प्रार्थी से आरोपी की Identification Process भी कराई।

आरोपी के मेमोरेण्डम कथन के आधार पर बुधराम से बातचीत में इस्तेमाल किया गया Vivo कंपनी का Touch Screen Mobile भी पुलिस ने जब्त किया है

इन पुलिस अधिकारियों और जवानों की रही अहम भूमिका

यह पूरी कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन तथा साइबर डीएसपी शिखर मरावी के पर्यवेक्षण में की गई।

कार्रवाई में साइबर थाना प्रभारी विजय चेलक,ASI ज्योत्सना शर्मा,,थाना कोतवाली प्रभारी अमित सिंह, एएसआई नंद कुमार सारथी, आरक्षक महेश पंडा, संतराम केंवट सहित थाना कोतवाली और साइबर थाना की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ग्वालियर तक पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी रायगढ़ पुलिस की Technical Tracking और Inter-State Coordination का अहम उदाहरण है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!