शिक्षक दिवस पर विधायक उमेश पटेल ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा—समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम

शिक्षक दिवस पर विधायक उमेश पटेल ने शिक्षकों को किया सम्मानित, कहा—समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम

खरसिया/रायगढ़। शिक्षक दिवस के अवसर पर खरसिया विकासखंड के मदनपुर और ग्राम नंदेली में कांग्रेस परिवार की ओर से शिक्षक सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इन कार्यक्रमों में सेवानिवृत्त शिक्षकों सहित क्षेत्र के शिक्षकगणों का सम्मान किया गया और उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में विधायक उमेश पटेल ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज की आने वाली पीढ़ियों को दिशा देने और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं उन्होंने कहा कि शिक्षकों के प्रति विशेष आदर और सम्मान की भावना उनके पिताजी के मन, कर्म और विचारों में जीवनभर रही।

उन्हीं विचारों और संस्कारों को आगे बढ़ाते हुए शिक्षक दिवस के अवसर पर विकासखंड रायगढ़ के शिक्षकगणों को सम्मानित किया गया।इस दौरान सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके लंबे सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

विधायक उमेश पटेल ने समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका के लिए उनका धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि एक शिक्षक का योगदान केवल कक्षा तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह पूरी पीढ़ी के भविष्य को आकार देता है।

कार्यक्रम में कांग्रेस परिवार के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, शिक्षकगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!