Operation Clean Hunt: CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और गिरफ्तार, अब तक 38 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

Operation Clean Hunt: CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में 3 महिलाओं समेत 5 और गिरफ्तार, अब तक 38 आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रायगढ़। CHP चौक लिबरा हिंसा मामले में रायगढ़ पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे “Operation Clean Hunt” के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। तमनार पुलिस ने मामले में 3 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की घटना में संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को Judicial Remand पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक कुल 38 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

पुलिस बल पर हमला और वाहनों में आगजनी का आरोप मामला गारे पेलमा सेक्टर-01 कोयला परियोजना की जनसुनवाई के विरोध से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक दिसंबर 2025 से लिबरा स्थित CHP चौक पर प्रभावित गांवों के लोगों द्वारा धरना-प्रदर्शन और आर्थिक नाकेबंदी की जा रही थी।

27 दिसंबर 2025 को कानून व्यवस्था ड्यूटी के दौरान आंदोलन अचानक उग्र हो गया। पुलिस का आरोप है कि आंदोलनकारियों को उकसाकर पुलिस बल पर लाठी, डंडे, टांगी और पत्थरों से हमला किया गया, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। इस दौरान पुलिस के शासकीय Walkie-Talkie और Mobile Phone भी लूटे जाने की बात सामने आई।उग्र भीड़ ने पुलिस दल को घेरकर पथराव किया। वहीं सड़क किनारे खड़े पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के शासकीय वाहनों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई। प्लांट परिसर में भी तोड़फोड़ किए जाने से कानून-व्यवस्था की स्थिति गंभीर हो गई थी।

CCTV Footage और जांच के आधार पर कार्रवाई मामले में थाना तमनार में अपराध क्रमांक 307/2025 एवं 308/2025 दर्ज किया गया है। प्रकरण में BNS की विभिन्न धाराओं के साथ SC/ST Act की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने घटना स्थल से जले वाहनों का नुकसानी पंचनामा तैयार किया है और CCTV फुटेज को जांच का हिस्सा बनाया गया है।विवेचना के दौरान 14 जुलाई 2026 को प्रकरण में धारा 3(2)(5)(क) SC/ST Act का विस्तार किया गया।

इससे पहले मामले में आरोपी राजेश मरकाम को 1 जुलाई, अनिल बेहरा को 10 अगस्त और शिवशंकर प्रधान उर्फ शंकर गुप्ता को 2 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

3 महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार ताजा कार्रवाई में पुलिस ने कमलेश सेठ, अम्बिका चौधरी, सुनाउ सिदार, तपस्विनी प्रधान और भगवति सिदार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपराध में शामिल होना स्वीकार किया तथा विवेचना में उनके खिलाफ अपराध से जुड़े पर्याप्त साक्ष्य पाए गए। इसके बाद सभी को 5 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपी—- कमलेश सेठ, पिता गौरांग सेठ, उम्र 26 वर्ष, निवासी बिजना, थाना तमनार- अम्बिका चौधरी, पति गणपति चौधरी, उम्र 55 वर्ष, निवासी आमगांव, थाना तमनार- सुनाउ सिदार, पिता पिलाराम सिदार, उम्र 62 वर्ष, निवासी लिबरा, थाना तमनार- तपस्विनी प्रधान, पति लिंगराज प्रधान, उम्र 35 वर्ष, निवासी झरना, थाना तमनार- भगवति सिदार, पति स्व. भजन सिदार, उम्र 47 वर्ष, निवासी धौराभाठा, थाना तमनार

SSP शशि मोहन सिंह के निर्देशन में कार्रवाई

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

रायगढ़ पुलिस का कहना है कि Operation Clean Hunt के तहत गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही है। कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली हिंसक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के खिलाफ प्रभावी और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

SSP शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और गंभीर अपराधों में फरार आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे आरोपियों की लगातार पतासाजी कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जा रहा है। अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं निष्पक्ष कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!