पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दोष मुक्ति प्रकरणों के संबंध में उप संचालक अभियोजन एवं लोक अभियोजन अधिकारियों के साथ ली समीक्षा बैठक

दिनांक: 03.01.2025
दुर्ग रेंज पुलिस

👉 पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने दोष मुक्ति प्रकरणों के संबंध में उप संचालक अभियोजन एवं लोक अभियोजन अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली

👉 विवेचना में होने वाली त्रुटियों को रोकने और एनडीपीएस मामलों में होने वाली कमियों को पूरा करने संबंधी निर्देश दिए


दुर्ग आज दिनांक 03.01.2025 को पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज  रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने कार्यालय के सभागार कक्ष में उप संचालक अभियोजन एवं लोक अभियोजक अधिकारियों के साथ दोष मुक्ति प्रकरणों की समीक्षा बैठक की। बैठक में दुर्ग रेंज के सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान न्यायालय में प्रस्तुत प्रकरणों में आरोपियों के दोषमुक्त होने के कारणों का विश्लेषण किया गया। विवेचना में त्रुटियों को दूर करने, भौतिक साक्ष्य सावधानीपूर्वक एकत्र करने और प्रार्थी व गवाहों को उनके बयान पर कायम रखने हेतु आवश्यक कदम उठाने पर विशेष जोर दिया गया। एनडीपीएस प्रकरणों की विवेचना को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने पर चर्चा हुई।

               बैठक में अभियोजन की गुणवत्ता को सुधारने और न्यायालय में आरोपियों को दोष सिद्ध करने के लिए ठोस उपायों पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई। अभियोजन अधिकारियों ने विवेचकों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिससे प्रकरणों में दोषमुक्ति की संभावना को न्यूनतम किया जा सके।

बैठक में उपस्थित अधिकारी:

              इस समीक्षा बैठक में उप संचालक बालोद श्री प्रेमेंद्र बैसवाड़े, उप संचालक बेमेतरा श्रीमती कंचन पाटिल, लोक अभियोजक दुर्ग श्री सुनील कुमार चौरसिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्रीमती ज्योति सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्रीमती पदमश्री तंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद श्री अशोक जोशी, डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, उप निरीक्षक श्री राज कुमार प्रधान, सहायक उप निरीक्षक श्री हेमंत त्रिपाठी, डाटा एंट्री ऑपरेटर श्रीमती तेजस्वी गौतम एवं पुलिस पीआरओ श्री प्रशांत कुमार शुक्ला शामिल हुए।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!