नवरात्र-दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा से लेकर यातायात तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

नवरात्र-दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा से लेकर यातायात तक पुख्ता इंतजाम के निर्देश

सारंगढ़-बिलाईगढ़। आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी पद्मिनी भोई साहू की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कानून व्यवस्था एवं सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा सहित प्रशासन, पुलिस, परिवहन, लोक निर्माण विभाग और नगरीय निकायों के अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को पर्व के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुगम यातायात की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। आयोजन समितियों के साथ समन्वय, संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती पर जोर दिया गया।

माई नाथलदाई मंदिर में 11 से 19 अक्टूबर तक नवरात्र आयोजन को लेकर विशेष तैयारी की जाएगी। ओडिशा सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर और पहुंच मार्ग पर पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, यातायात तथा आपातकालीन व्यवस्था की समन्वित कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन स्थल और प्रमुख मार्गों का पूर्व निरीक्षण भी किया जाएगा।

20 अक्टूबर को सारंगढ़, सरसीवा, पेंड्रावन, कोसीर, बरमकेला और सरिया में दशहरा एवं गढ़विच्छेदन पर्व आयोजित होंगे। इन स्थानों पर रावण दहन देखने आने वाली भीड़ को देखते हुए सुरक्षित प्रवेश-निकास, पार्किंग और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

डीजे और लाउडस्पीकर पर भी प्रशासन की नजर रहेगी, धार्मिक, सामाजिक और सार्वजनिक आयोजनों में निर्धारित ध्वनि सीमा एवं समय का पालन अनिवार्य होगा। बिना अनुमति या नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। वर्ष 2025 में कोलाहल अधिनियम के तहत 5 प्रकरण दर्ज कर एक पिकअप, 5 डीजे बॉक्स और 2 साउंड सिस्टम जब्त किए गए थे तथा न्यायालय से 7 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया।

वर्ष 2026 में अब तक एक प्रकरण में साउंड बॉक्स सिस्टम जब्त कर 1 हजार रुपये का अर्थदंड लगाया गया है।सड़क सुरक्षा को लेकर भी बैठक में गंभीरता से समीक्षा हुई। जनवरी से अगस्त 2026 तक जिले में 147 सड़क दुर्घटनाओं में 82 लोगों की मौत और 145 लोग घायल हुए हैं। दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सड़क की स्थिति, मोड़, जंक्शन, प्रकाश व्यवस्था, संकेतक, डिवाइडर और गति सीमा सहित सुरक्षा मानकों में सुधार के निर्देश दिए गए हैं।

1 जनवरी से 31 अगस्त 2026 तक मोटरयान अधिनियम के तहत 1,418 मामलों में 16 लाख 80 हजार 400 रुपये की कार्रवाई की गई। इनमें नो-पार्किंग के 437, बिना सीट बेल्ट 374, बिना हेलमेट 160, वाहन चलाते समय मोबाइल उपयोग 131 और शराब पीकर वाहन चलाने के 102 मामले शामिल हैं।

मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर भी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार 1 जनवरी से 27 सितंबर 2026 तक NDPS एक्ट के तहत गांजा के 49 मामलों में 98 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,048.718 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 90 लाख 80 हजार 600 रुपये बताई गई है।

इन मामलों में 49 वाहन भी जब्त किए गए। वहीं कोरेक्स कफ सिरप के 2 मामलों में 4 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर 178 नग सिरप और 3 वाहन जब्त किए गए हैं।कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी नवरात्र और दशहरा पर्व सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस की टीमें लगातार आपसी समन्वय के साथ मैदानी स्तर पर काम करें।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!