“नन्हे भक्तों की बड़ी आस्था… राम सप्ताह में गूंजा सीता-राम का नाम, SSP शशिमोहन सिंह ने सराही बच्चों की भक्ति”

राम सप्ताह के चौथे दिन भक्तिमय हुआ मंदिर परिसर, SSP शशिमोहन सिंह ने बच्चों की भक्ति को सराहा

खरसिया। राम सप्ताह के चौथे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का ऐसा माहौल देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में बच्चों और युवाओं ने धार्मिक आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। सियाराम सखा मंडल द्वारा आयोजित इस भक्तिमय कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा श्री हनुमान चालीसा का पाठ, भजन प्रस्तुतियां और “सीता-सीता, राम-राम” का जाप करते हुए मंदिर की फेरी लगाई गई। सैकड़ों की संख्या में बच्चों की सहभागिता ने पूरे मंदिर परिसर को भक्तिरस से भर दिया। नन्हे बच्चों की भक्ति और उनकी प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए SSP शशिमोहन सिंह ने कहा कि वे ऐसे माता-पिता को नमन करते हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को सनातन धर्म और अपनी संस्कृति से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि आज यहां आकर बच्चों और युवाओं की भक्ति देखकर उन्हें एक अलग तरह का अनुभव हो रहा है। मंदिर में आयोजित यह कार्यक्रम पूरी तरह भक्तिमय वातावरण से सराबोर है।

उन्होंने सियाराम सखा मंडल से जुड़े युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि युवा जिस तरह अपनी संस्कृति और सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, वह सराहनीय है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी युवाओं को बधाई दी।

अपने संबोधन में SSP ने कैप्टन स्मिथ का उदाहरण देते हुए हनुमान चालीसा की आस्था और उसके प्रति लोगों के विश्वास का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा की शक्ति और उसके प्रति आस्था से जुड़ा उदाहरण हम सबने देखा है, जहां 174 लोगों की जान बचने की बात सामने आई थी।

राम सप्ताह के दौरान बच्चों की सहभागिता को विशेष रूप से केंद्र में रखा गया है। आयोजन में सैकड़ों बच्चों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया, भजनों में प्रस्तुतियां दीं और सामूहिक रूप से सीता-राम नाम का जाप करते हुए मंदिर की फेरी लगाई।

आयोजकों के अनुसार 8 अक्टूबर को राम सप्ताह का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। समापन अवसर पर बच्चों की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें भगवान के विभिन्न स्वरूपों में बच्चे शामिल होंगे। खास बात यह है कि इसमें सभी बच्चे शामिल हो सकते हैं और प्रत्येक सहभागी बच्चे को समान रूप से पुरस्कार दिया जाएगा।

आयोजन में प्रथम-द्वितीय का कोई भेद नहीं रखा गया है राम सप्ताह के चौथे दिन आयोजित इस कार्यक्रम ने बच्चों और युवाओं को धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का संदेश दिया। पूरे आयोजन के दौरान जय श्रीराम और जय जय सियाराम के जयघोष से मंदिर परिसर गूंजता रहा।

वहीं आयोजन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रखी गई। SDOP खरसिया सतिश भार्गव और TI त्रिनाथ त्रिपाठी की टीम पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालती नजर आई मंदिर परिसर और आसपास बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं बच्चों की मौजूदगी को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

कार्यक्रम के आसपास बच्चों और परिवारों के लिए झूले, खाने-पीने तथा अन्य आवश्यक सामान की दुकानें भी लगाई गई थीं, जिससे धार्मिक आयोजन के साथ पूरे परिसर में मेले जैसा माहौल नजर आया। बच्चों में जहां धार्मिक कार्यक्रम को लेकर उत्साह था, वहीं झूलों और आसपास लगी दुकानों ने आयोजन की रौनक और बढ़ा दी।

भक्ति, संस्कार, बच्चों की प्रस्तुतियों और सुरक्षा व्यवस्था के बीच राम सप्ताह का चौथा दिन श्रद्धा और उत्साह से भरा रहा।जय श्रीराम… जय जय सियाराम

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!