देश के चौथे स्तंभ को मिला लायंस क्लब की ओर से सप्रेम भेंट एवं सम्मान

🌻देश के चौथे स्तंभ को मिला लायंस क्लब की ओर से सप्रेम भेंट एवं सम्मान

खरसिया , सबसे बड़ी समाजसेवी संस्था लायंस क्लब द्वारा आज लायंस क्लब भवन में  देश के चौथे स्तंभ पत्रकारों को आमंत्रित किया गया था जिसमें संस्था के अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा पत्रकारों के सहयोग की सराहना करते हुए उन्हें पुष्प गुच्छ की माला पहनाकर सप्रेम भेंट दिया गया एवं पत्रकारों के सहयोग के लिए उन्हें समस्त सदस्यों की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

विदित हो की देश में पत्रकारों को चौथा स्तंभ माना जाता है जो समाज की समस्याओं को शासन प्रशासन तक पहुंचाने ,उनका निराकरण करने में सहयोग देने का कार्य करते है साथ ही समाज में होने वाली गतिविधियों की जानकारी जनता तक पहुंचाने का कार्य करते है जो एक तरह से  सामाजिक सेवा ही है । पत्रकारों के  इसी सहयोग को सराहते हुए लायंस क्लब  जो की सामाजिक कार्यों  में अग्रणी भूमिका निभाती है एवं समय समय पर बच्चो, वृद्धों, महिलाओं एवं जरूरत मंदो तक अपनी सेवा पहुंचाती है आज उनके द्वारा लायंस क्लब भवन में पत्रकारों को ससम्मान आमंत्रित कर उन्हें सप्रेम भेंट देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन रामनारायण सोनी, सचिव लायन अनिल अग्रवाल, जोन चेयरमैन लायन ऋषि अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष लायन डॉ हितेश गवेल, लायन सुन्दर मल चंदवानी एवं नगर के  सम्मानित पत्रकारगण उपस्थित रहे ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!