*मंत्री श्री नेताम ने हितग्राही महेन्द्र कोरवा को सौपी प्रधानमंत्री आवास शहरी की चाबी

*मंत्री श्री नेताम ने हितग्राही महेन्द्र कोरवा को सौपी प्रधानमंत्री आवास शहरी की चाबी*

*पक्का आवास मिलने पर महेन्द्र कोरवा ने मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री का जताया आभार*

*बलरामपुर 07 जनवरी 2025/* आदिम जाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम के द्वारा प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना अंतर्गत पहाड़ी कोरवा हितग्राही श्री महेन्द्र कोरवा को पक्के आवास की चाबी सौंपी गई। गौरतलब है कि प्रदेश के कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम जिला प्रवास के दौरान बलरामपुर नगरीय निकाय के अंतर्गत चांदो चौक के पास स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थेे।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री नेताम ने प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के अंतर्गत नगरपालिका बलरामपुर के वार्ड क्रमांक 10 निवासी महेन्द्र कोरवा को उनके पक्के आवास की चाबी दी। कार्यक्रम में मंत्री श्री नेताम के हाथ से आवास की चाबी पाकर खुश हुए श्री महेन्द्र कोरवा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हमें मंत्री श्री नेताम से मिलने का अवसर मिला, हम काफी खुश हैं। वे कहते हैं कि मंत्री के द्वारा पक्के आवास की चाबी मिली है और पक्का आवास मिलने से हमारी मुश्किलें कम हो गई है। मैंने सोचा नहीं था कि मैं अपने जीवन में परिवार के साथ पक्के आवास में रह पाऊंगा। मैं खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता हूं, मेरे पास इतनी बचत नहीं होती है कि मैं खुद से पक्का घर बना सकूं। लेकिन इस योजना से मुझे पक्के का घर मिला। अब मेरे बच्चे भी पक्के घर में रहेंगे और अब हमें किसी भी मौसम में पेरशानियों का सामना करना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा गरीब और वंचित परिवारों को आवास प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना चलाई जा रही है। इस योजना से गरीबों को जीवन को बेहतर बनाने में मदद मिल रही है। लाभान्वित हितग्राही श्री महेन्द्र कोरवा ने आवास के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम को धन्यवाद दिया। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के माध्यम से गरीबांे को बेहतर और सुरक्षित जीवन देने का प्रयास जारी है, योजना से न केवल उन्हें पक्के आवास मिल रही है बल्कि बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित कर सामाजिक एवं आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!