कटघोरा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 4 से तुषार साहू की प्रत्याशिता पर सबकी नज़र
कटघोरा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 4 से तुषार साहू की प्रत्याशिता को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। तुषार साहू अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्रों के हित में कार्य करने के बाद भाजपा के विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी और युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष बनाए गए थे।
उन्होंने शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिए गए हर कार्यक्रम और आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तुषार साहू राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी शाखा के स्वयं सेवक हैं और युवा वर्ग में उनकी अच्छी पकड़ है।
तुषार साहू लगातार रक्त दान शिविर जैसे महत्वपूर्ण कार्य कराते रहते हैं और उनकी मृदु भाषी से सबको अपनी तरफ मोह लेते हैं। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में भी उनकी अहम भूमिका रहती है, जिसमें भंडारा का आयोजन, जल वितरण, फल वितरण और समय-समय पर अस्पताल जाकर मरीजों की सेवा करना शामिल है।
कटघोरा नगर पालिका वार्ड क्रमांक 4 के मतदाताओं की नज़र अब तुषार साहू पर है, जो अपने सरल स्वभाव और सक्रिय रूप से संगठन में कार्य करने के लिए जाने जाते हैं।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply