इस माह के वेतन के साथ मिलेगा रेलकर्मियों का लंबित भत्ता
मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी ने दिया मेंस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन
चक्रधरपुर। रेल कर्मचारियों का सारा बकाया भत्ता जनवरी के वेतन में समायोजित कर वहन किया जाएगा। आज चक्रधरपुर रेल मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डा. ऋषभ सिन्हा ने दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन चक्रधरपुर मंडल के प्रतिनिधि मंडल को यह आश्वासन दिया है। बुधवार को मेंस यूनियन के केंद्रीय पदाधिकारी शिवजी शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डा. ऋषभ सिन्हा से मुलाकात कर लंबे समय से लंबित पड़े रेल कर्मचारियों का एचआरए, ओटी, रनिंग कर्मचारियों का टीए इत्यादि वहन करने के सबंध में चर्चा की। चर्चा में रेल मंडल के लोको पायलटों ने माईलेज, ओवर टाईम, टीए देने में रेल प्रबंधक पर अनियिमितता बरतने का आरोप लगाया है। कई लोको पायलटों का बीच के दो तीन माह का ओटी वहन नहीं किया गया है जिसका उन्होंने वरीय अधिकारियों से शिकायत की है। कुछ लोको पायटलों का बढ़ा हुआ भत्ता उन्हें प्रदान नहीं किया गया है। लोको पायलटों के द्वारा इस सबंध में विभागीय अधिकारियों से पत्राचार कर इसे तत्काल वहन करने की मांग की गई थी लेकिन अभी तक उनका बढ़ा हुआ टीए ़डीए इत्यादि भत्ता उन्हें वहन नहीं किया गया है। वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डा. सिन्हा नें मेंस यूनियन के प्रतिनिधि मंडल को जनवरी के वेतन में कर्मचारियों को सारा लंबित भत्ता समायोजित कर प्रदान करने का आश्वासन दिया है। इस प्रतिनिधि मंडल में अन्यों में राजेश कुमार श्रीवास्तव, आर के साहू, संजय पाठक, जे बी सिंह,कार्तिक शर्मा,एल राजू,राज खत्री, संतोष कुमार सिंह प्रेम मल इत्यादि मौजूद थे।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply