कोतरारोड़ पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध महुआ शराब  बनाने रखे 75 बोरी महुआ नष्ट

कोतरारोड़ पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध महुआ शराब  बनाने रखे 75 बोरी महुआ नष्ट

रायगढ़, 4 फरवरी। चुनावी आचार संहिता लागू होते ही पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश पर कोतरारोड़ पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नवापारा और आसपास के इलाकों में अवैध महुआ शराब के ठिकानों पर जबरदस्त छापेमारी की। निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नहर किनारे संचालित अवैध भट्ठियों पर ताबड़तोड़ दबिश दी और मौके पर ही उन्हें ध्वस्त कर दिया।
पुलिस ने की बड़ी जब्ती
कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके पर भारी मात्रा में कच्चा महुआ पास मिला, जिसे जब्त कर ग्रामीणों और ग्राम पंचायत के सामने नष्ट कर दिया गया। कुल 75 बोरी महुआ पास को नष्ट किया गया, जिससे शराब तस्करों को करारा झटका लगा।
गांव में सख्त चेतावनी
पुलिस ने मौके पर ग्रामीणों को स्पष्ट संदेश दिया कि अवैध शराब निर्माण और बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिन लोगों ने इस धंधे में हाथ डाला है, वे तुरंत इससे किनारा कर लें, वरना अगली बार उन्हें सीधी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।


एक्शन टीम में ये रहे शामिल


 इस सख्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, उप निरीक्षक जे. एक्का, उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, प्रधान आरक्षक करुणेश कुमार राय और आरक्षक चंद्रेश कुमार पांडे ने अहम भूमिका निभाई।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की छापेमारी लगातार जारी रहेगी और रायगढ़ जिले में अवैध शराब के कारोबार को पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस पूरी ताकत झोंक रही है।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!