कोतरारोड थाना रायगढ़ कोतरारोड पुलिस ने ग्राम कुशमुरा क्षेत्र में मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खेत में चल रहे जुआ फड़ पर दबिश देकर 05 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
सूचना प्राप्त होने पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी के पर्यवेक्षण में तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के तहत ट्रेनी डीएसपी अजय नागवंशी को अवगत कराया गया, जिनके नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक मनमोहन दास बैरागी के साथ पुलिस टीम गठित कर तत्काल मौके के लिए रवाना हुई।
टीम में आरक्षक क्रमांक 286 एवं 528 सहित अन्य स्टाफ भी शामिल रहे।मौके पर पहुंचकर पुलिस ने बिजली ऑफिस के पीछे स्थित खेत में पेड़ के नीचे चल रहे जुआ फड़ की घेराबंदी की। गवाह रवि कुमार यादव एवं सुरेश सिंह की मौजूदगी में की गई रेड कार्रवाई के दौरान 05 व्यक्ति “कट पत्ती” नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपी में बजरंग सारथी (50)विजय चौहान (30) गणेश सिदार (28)राजेश चौहान (30)लाभो राम बरेठ (65)ये सभी आरोपी अलग-अलग ग्रामों के निवासी बताए गए हैं।
जप्त सामग्री कुल नगदी ₹6400/- 52 पत्ती ताश01 प्लास्टिक बोरा सभी सामग्री को मौके पर विधिवत जप्त कर पंचनामा तैयार किया गया।पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की। चूंकि मामला जमानतीय प्रकृति का था, सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपियों को जमानत मुचलके पर रिहा किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में टी आई शील आदित्य ,सहायक उप निरीक्षक मनमोहन दास बैरागी, आरक्षक राजेश खांडे एवं आरक्षक चूड़ामणि गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार जिले में अवैध जुआ गतिविधियों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।













Leave a Reply