अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करी करते धरे गए आरोपी, बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिला-बस्तर,जगदलपुर
दिनाॅंक-13.02.2025

⬛अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा तस्करो पर बस्तर पुलिस की पुनः कार्यवाही    
⬛ट्राली बैग में मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गये दोनो आरोपी
⬛रायपुर रोड से उत्तरप्रदेश व उत्तराखण्ड जाने बस का इंतजार करते पाये गये आरोपी
⬛दोनो आरोपी दिगर राज्य के निवासी
⬛मामला सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र लालबाग आमागुडा चौक का
⬛आरोपियों से 78.106 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद जप्तशुदा गांजा की अनुमानित कीमत 3,95,000/-रूपये

जप्त संपत्ति
1. मोबाईल फोन 05 नग
2. आधार कार्ड, पेनकार्ड, एटीएम कार्ड


नाम आरोपी

1.सैफ अली राउ पिता इरशाद राउ उम्र 22 साल नि0 ज्वालापुर गायत्री विहार सराय थाना ज्वालापुर जिला हरिद्वार (उत्तराखण्ड)
2. जिशान अहमद पिता स्व. सुलेमान अहमद उम्र 23 नि0 हाउस नंबर-245 पुरकाजी झोझगांव मोहल्ला थाना पुररकाजी जिला मुजफ्फपुर नगर (उत्तरप्रदेश)


पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व मेें बस्तर पुलिस के द्वारा अपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी तारतम्य में अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करों पर, कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।


ज्ञात हो कि थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर को सूचना प्राप्त हुआ था कि दो व्यक्ति दो ट्राली एवं पिट्ठु बैग में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर लालबाग चौक में बस का इंतजार कर रहे है कि सूचना पर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक *श्री माहेश्वर नाग* के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक आकाश श्री श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली शिवानंद  सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, कार्यवाही हेतु टीम रवाना किया गया था। उक्त टीम के द्वारा लालबाग आमागुडा चौक पहुंचकर घेराबंदी कर, संदिग्ध दो व्यक्ति को पकड़कर, हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना-अपना नाम सैफअली राउ निवासी उत्तराखण्ड एवं जिशान अहमद निवासी उत्तरप्रदेश के रहने वाले बताये। जिनके तीनो बैग में रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखने के संबंध में पुछने पर गांजा रखना व उडीसा प्रांत से गांजा लाकर उत्तराखण्ड व उत्तरप्रदेश जाने के लिये बस का इंतजार करना बताये। तीनो बैग जिसमें एक भुरे रंग के बडा बैग के अंदर प्लास्टिक टेप से चिपका हुआ सिल्लीनुमा 3 पैकेट में गांजा व एक लाल रंग के बडा बैग के अंदर प्लास्टिक टेप से चिपका हुआ सिल्लीनुमा 3 पैकेट सफेद झिल्ली में गांजा तथा एक कैमोफ्लाईज आर्मी पिट्ठू का बडा बैग के अंदर प्लास्टिक टेप से चिपका हुआ, उपर सफेद रंग का झिल्ली में सिल्लीनुमा 3 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा एवं एक सफेद रंग का नथिग कपंनी का मोबाइल फोन, एक काला नीला रंग का रियलमी कंपनी का मोबाईल फोन, एक काला रंग का सेमसंग कंपनी का मोबाईल, एक क्रीम कलर का रियलमी कंपनी का मोबाईल, एवं एक मेहरून कलर का पियर कंपनी का मोबाईल फोन तथा आधार कार्ड,पेन कार्ड,एसबीआई एटीएम कार्ड मिला। दोनो संदेहियो से इस संबंध में पुछने पर गांजा रखने का कोई वैधानिक प्रत्युत्तर नही दिया गया। आरोपियो का कृत्य एनडीपीएस एक्ट की परिधि में आने से मादक पदार्थ गांजा कुल 78.106 किलोग्राम अनुमानित कीमती लगभग-3,95,000 रूपये को जप्त किया गया है। मामले में आरोपियो के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में धारा 20(ख) एनडीपीएस. एक्ट के तहत अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया। आरोपियो को विधिवत् गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी-
निरीक्षक – शिवानंद सिंह,सुरेश जांगडे
उपनिरी.- प्रमोद सिंह ठाकुर, लोकेश्वर नाग
सउनि. – प्रमोद सिन्हा
प्र.आर. – उमेश चंदेल, मोहन कश्यप, संजीव मिंज, हीरालाल भंडारी
आरक्षक – युवराज सिंह ठाकुर,रवि सरदार, केशवचंद्रा।
सायबर सेल-
प्र.आर. -लक्ष्मीनाथ बघेल खेदु ठाकुर
आरक्षक -भूपेंद्र नेताम, महेंद्र पटेल

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!