नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की वजह आई सामने, RPF की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 15 फरवरी को हुई भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई थी | घटना को लेकर RPF की एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल ट्रेन के प्लेटफॉर्म बदलने के अनाउंसमेंट से यह हादसा हुआ है | दरअसल, रिपोर्ट में बताया गया है कि 15 फरवरी, रात करीब 8.45 बजे घोषणा की गई कि प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल प्लेटफॉर्म नंबर 12 से रवाना होगी | कुछ देर बाद एक और घोषणा की गई कि कुंभ स्पेशल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर 16 से रवाना होगी | इसके बाद भगदड़ की स्थिति पैदा हुई |
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की वजह आई सामने, RPF की रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा













Leave a Reply