प्रधानमंत्री किसान योजना की 19वीं किस्त का इंतजार होगा खत्म, पीएम मोदी 24 फरवरी को जारी करेंगे क़िस्त
प्रधानमंत्री किसान योजना की 19वीं किस्त का इंतजार खत्म होने वाला है | कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि इस महीने की 24 तारीख को किसानों के खाते में 19वीं किस्त की राशि भेज दी जाएगी | प्रधानमंत्री मोदी इस अवसर पर बिहार दौरे पर रहेंगे, जहां से वह इस 19वीं किस्त का ऐलान करेंगे और कुछ लाभार्थी किसानों से भी बात भी करेंगे | वही आपको बता दे की इस योजना में किसानों को हर चौथे महीने 2,000 रुपये की राशि दी जाती है | जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके और वह खेती के लिए आवश्यक संसाधन ले सकें | अभी देशभर के करोड़ों किसान इस योजना का लाभ ले रहे हैं | वहीं, जिन किसानों को अभी तक पीएम किसान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, वह आज ही इसमें रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं |

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply