चल रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 को मद्देनजर रखते हुए धमतरी पुलिस कुरुद अनुभाग के थाना कुरूद एवं थाना भखारा,बिरेझर पुलिस द्वारा निकाला गया पैदल फ्लेग मार्च
फ्लेग मार्च थाना कुरूद,थाना भखारा एवं चौकी बिरेझर के चिन्हित ग्रामों में निकाला गया फ्लेग मार्च
गुंडा बदमाश एवं असमाजिक तत्वों की अब खैर नहीं,धमतरी पुलिस द्वारा लगातार रखी जा रही है नजर
धमतरी जिले में चल रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025 में आदर्श आचार संहिता को मद्देनजर रखते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय श्री आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी. कुरूद के नेतृत्व में कुरुद पुलिस की टीम द्वारा पैदल पेट्रोलिंग एवं पैदल फ्लेग मार्च निकाला गया।
पैदल फ्लेग मार्च में कुरूद भखारा बिरेझर सहित चिन्हित ग्रामों में फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लेग मार्च में थाना भखारा,थाना कुरूद,चौकी बिरेझर के पुलिस अधिकारी व जवान शामिल थे।
आगामी चुनाव 2025 में आदर्श आचार संहिता के पालन करने सुरक्षा प्रबंध कड़े कर दिए गए है और जनता में विश्वास कायम करने और चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया है।
पुलिस के इस फ्लैग मार्च से असामाजिक तत्वों में भय पैदा हो और आम जनता के मन में पुलिस के प्रति विश्वास की भावना जागृत होगा।
पैदल फ्लेग मार्च में एसडीओपी. कुरूद श्रीमती रागिनी मिश्रा,थाना प्रभारी कुरुद निरी.अरुण साहू,थाना प्रभारी भखारा निरी.लेखराम ठाकुर,चौकी प्रभारी बिरेझर निरी. चन्द्रकान्त साहू सहित पुलिस बलों की संयुक्त टीम बनाकर फ्लैग मार्च किया गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply