योगी बोले- मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में 37 मौतें हुईं, संगम पर भगदड़ में 30 और बाकी जगह 7 श्रद्धालु मारे गए, विधानसभा में दिया जवाब

योगी बोले- मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में 37 मौतें हुईं, संगम पर भगदड़ में 30 और बाकी जगह 7 श्रद्धालु मारे गए, विधानसभा में दिया जवाब

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में हुई भगदड़ का जिक्र किया | बताया कि उस दिन 37 लोगों की मौत हुई | कहा, संगम तट पर बैरिकेड टूटने से भगदड़ हुई | चपेट में 66 श्रद्धालु आए थे | इनमें 30 की मौत हुई थी | उस दिन प्रयागराज के अंदर अलग-अलग जगहों पर कुछ प्रेशर पॉइंट बने हुए थे, वहां भी 7 लोगों की मौत हुई थी | इन सभी घटनाओं को भगदड़ से नहीं जोड़ा जाना चाहिए | सीएम योगी ने 1954, 1974 और 1986 के कुंभ में हुई भगदड़ का भी जिक्र किया | कहा, 1954 के कुंभ में तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और राष्ट्रपति की भागीदारी के बावजूद 800 से अधिक श्रद्धालु भगदड़ में अपनी जान गंवा बैठे थे | इसके विपरीत इस बार सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी | सरकार ने कई जिलों में होल्डिंग एरिया और पार्किंग सुविधाओं की व्यवस्था की, जिससे यातायात और भीड़ नियंत्रण में महत्वपूर्ण सफलता मिली | प्रयागराज सिटी की अधिकतम क्षमता 25 लाख है, वहां पर 7 करोड़ श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान करवाना किसी चमत्कार से कम नहीं था |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!