छत्तीसगढ़ में ACB, EOW की पड़ी रेड
रायगढ़, जगदलपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा समेत 14 ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। सुकमा में निलंबित DFO अशोक पटेल सहित छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर जांच जारी है।
बीजापुर के सहायक आयुक्त के जगदलपुर स्थित मकान में भी दबिश दी गई। यहां उनके रिश्तेदारों के घर में भी कार्रवाई चल रही है। रायपुर से पहुंची ACB और EOW की 13 अफसरों की टीम जांच कर रही है। अब तक की कार्रवाई में नगदी और जेवरात मिलने की खबर है। सुबह करीब 13 टीमों ने दबिश दी है।
सुकमा के DFO अशोक पटेल के घर टीम तड़के 4 बजे पहुंची। हालांकि, इस कार्रवाई की स्थानीय प्रशासन को कोई सूचना नहीं थी। DFO के घर में ACB और EOW की टीम ने एक साथ दबिश दी। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। इसी तरह छिंदगढ़ और कोंटा के 2 शिक्षकों के घर में भी जांच जारी है।
एक शिक्षक कांग्रेस सरकार के दौरान DMC भी रह चुके हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है। जांच के बाद ही स्थिति साफ होगी। बीजापुर के सहायक आयुक्त आनंदजी सिंह के निवास में भी छापा पड़ा है। आनंदजी सिंह पहले दंतेवाड़ा में भी सहायक आयुक्त के पद पर रह चुके हैं। वे वर्तमान में बीजापुर में पोस्टेड हैं। जगदलपुर में भी उनका निवास है।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply