छेडखानी करने वाले आरोपी को बस्तर पुलिस ने किया गिरफ्तार पीड़िता को बुरी नियत से पकड़ कर किया छेडखानी

जिला बस्तर,जगदलपुर
दिनॉंक-09.03.2025 

छेडखानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली ,पीड़िता को बुरी नियत से पकडकर किया गया छेडखानी

मामला थाना सिटी कोतवाली जगदलपुर क्षेत्र
आरोपी 24 घंटे के भीतर कोतवाली पुलिस के गिरफ्त में
नाम आरोपी-रंजन पटनायक उर्फ टुन्नु पिता रजनीकांत पटनायक उम्र 35 साल निवासी पत्थरागुड़ा भंगा राम चौक जगदलपुर जिला बस्तर (छ0ग0)

विवरण
            पुलिस अधीक्षक, शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में महिला व बच्चो संबंधी अपराधों में बस्तर पुलिस के द्वारा गंभीरता पूर्वक विशेष रूची लेकर संवेदनशीलता पूर्वक कार्य कर रही है। जिस तारतम्य में पीडिता को बुरी नियत से हाथ पकड कर छेडखानी वाले आरोपी को पकड़ने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है। ज्ञात हो प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 06.03.2025 को शाम 06.00 बजे घर पर अकेली थी, प्रार्थिया के पति काम मे गये थे,घर मे कोई नहीं था,रंजन पटनायक उर्फ टुन्नु उम्र 35 साल निवासी पत्थरागुड़ा भंगा राम चौक जगदलपुर घर के पिछे का दिवार फांद कर प्रार्थिया को अकेली पा कर हाथ बॉंह पकड़कर जोर जबरदस्ती कर छेड़छाड़ करने लगा विरोध करने पर मारपीट कर दिवार फांद कर भाग गया। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली जगदलपुर में अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया। 

अनुसंधान
           प्रकरण में पुलिस अधीक्षक,  शलभ कुमार सिन्हा, के मार्गदर्शन एवं अति0 पुलिस अधीक्षक माहेष्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली षिवानंद सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर, आरोपी पतासाजी हेतु टीम रवाना किया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी रंजन पटनायक उर्फ टुन्नु का पता तलाष किया गया। जिसे हिरासत में लेकर पुछताछ किया गया। जिनके द्वारा अपराध स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर, न्यायिक रिमांड पर न्यायालय रवाना किया जा रहा है। 


महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-


निरीक्षक -षिवानंद सिंह
सउनि.- इन्दु शर्मा
प्रआर.- ,वर्षा साहू
आरक्षक-रवि ठाकुर, रवि सरदार, ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!