24 घंटे के भीतर लाखों की चोरी का खुलासा: SP शलभ सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

बस्तर जिले में सुने मकानों में हुई लाखों रुपये की चोरी की वारदात का पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा के स्पष्ट निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लंबे समय से सुनसान और बंद पड़े मकानों को निशाना बना रहे थे। चोरी की सूचना मिलते ही SP शलभ सिन्हा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। ASP महेश्वर नाग की निगरानी में टीम ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों को ट्रेस किया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त वाहन, औज़ार, नगद 70 हजार रुपये सहित कुल करीब 15 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है। पूछताछ में आरोपियों से अन्य चोरी की घटनाओं को लेकर भी अहम जानकारियाँ सामने आ रही हैं।
इस त्वरित खुलासे से बस्तर पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सामने आई है। पुलिस प्रशासन ने साफ किया है कि संपत्ति संबंधी अपराधों पर सख्ती आगे भी जारी रहेगी और अपराधियों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply