बस्तर पुलिस की बड़ी सफलता : टाटा सुमो वाहन चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, 5 लाख की सुमो बरामद

बस्तर पुलिस की बड़ी सफलता : टाटा सुमो वाहन चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार, 5 लाख की सुमो बरामद

जगदलपुर, 21 अगस्त 2025।
बस्तर पुलिस ने अपराध पर नकेल कसते हुए टाटा सुमो वाहन चोरी करने वाले आरोपी को धर दबोचा। आरोपी से चोरी गई सुमो गाड़ी के साथ-साथ चोरी के लिए बनाई गई डुप्लीकेट चाबी भी जब्त की गई है। जब्त वाहन की कीमत लगभग ₹5 लाख आंकी गई है।


📌 आरोपी की पहचान

गिरफ्तार युवक का नाम नरेश कुमार ठाकुर (24 वर्ष) है, जो ग्राम बुरुंग पाल, थाना परपा, जिला बस्तर का निवासी है।


📌 मामला कैसे खुला

थाना कोतवाली जगदलपुर में फरियादी तेजू पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर के सामने खड़ी टाटा सुमो (CG 17 D 0477) चोरी हो गई है।

रिपोर्ट मिलते ही पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक श्री माहेश्वर नाग एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री धोत्रे सुमित कुमार के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तलाशी अभियान चलाया और खड़कघाट कोहकपारा से चोरी की गई सुमो वाहन को आरोपी नरेश ठाकुर के कब्जे से बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने डुप्लीकेट चाबी का उपयोग कर गाड़ी चोरी करना स्वीकार किया।


📌 आरोपी के खिलाफ कार्रवाई

आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।


👮‍♂️ कार्रवाई में योगदान देने वाले अधिकारी व जवान

निरीक्षक – भोला सिंह राजपूत

उपनिरीक्षक – अरुण मरकाम

प्रधान आरक्षक – राजेश राजपूत

आरक्षक – रवि सरदार, तीकरु राम कश्यप, उत्तम ध्रुव


NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!