
SP शलभ सिन्हा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस की झांकी प्रथम, साइबर व सड़क सुरक्षा का संदेश
जगदलपुर।77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर लालबाग मैदान, जगदलपुर में जिला स्तरीय समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान 16 विभागों द्वारा आकर्षक एवं सुसज्जित झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिसमें बस्तर पुलिस की झांकी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।बस्तर पुलिस की झांकी की थीम “साइबर सुरक्षित रहेगा बस्तर – बढ़ेगा बस्तर एवं सड़क सुरक्षा” रही।
झांकी के माध्यम से आम नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने का प्रभावशाली प्रयास किया गया। इसमें डिजिटल अरेस्ट स्कैम, बीमा योजना स्कैम, एपीके फाइल स्कैम एवं इन्वेस्टमेंट स्कैम जैसे मामलों के तरीकों को दर्शाते हुए उनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए गए।
झांकी का एक विशेष आकर्षण युवाओं के लोकप्रिय हेरोइक आइकॉन बैटमैन, स्पाइडरमैन, कैप्टन अमेरिका और हीमैन रहे, जिनके माध्यम से हेलमेट पहनने, यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग जैसे सड़क सुरक्षा संदेश दिए गए। दर्शकों ने इस अभिनव प्रस्तुति की सराहना की।
इसी अवसर पर जिले में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। पुलिस अधीक्षक बस्तर शलभ सिन्हा द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र गार्ड द्वारा सलामी दी गई तथा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया गया।
अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और जनता की सुरक्षा के लिए सजग, संवेदनशील और तकनीकी रूप से सक्षम पुलिसिंग पर बल दिया।






NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ














Leave a Reply