उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने रायपुर अस्पताल में कवर्धा सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने रायपुर अस्पताल में कवर्धा सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

रायपुर/कवर्धा, 09 मार्च 2025। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज कवर्धा के सरोदा डैम पलानी पाट के समीप हुए सड़क हादसे में घायल मरीजों से रायपुर के अस्पताल में मुलाकात की। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


घटना के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों के इलाज का हाल-चाल लिया। उन्होंने अस्पताल में इलाज के लिए उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली और चिकित्सकों से घायलों की चिकित्सा प्रक्रिया पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल प्रशासन को यह निर्देश दिया कि घायलों को जल्द से जल्द और बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए ताकि उनकी स्थिति में सुधार हो सके।


उपमुख्यमंत्री ने इस दौरान घायलों से मिलकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी ली और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती अन्य मरीजों से भी मुलाकात की

उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस तरह की घटनाओं को लेकर पूरी तत्परता से काम किया जाए। उपमुख्यमंत्री ने सभी से सावधानी बरतने की अपील की और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। अस्पताल प्रशासन ने घायलों के इलाज के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने का भरोसा दिया और कहा कि चिकित्सकों की पूरी टीम मरीजों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
उल्लेखनीय हैं कि इस दुर्घटना में कई लोग घायल हुए है, जिनमें कुछ लोगो को गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद राहत कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने मौके पर आवश्यक कार्रवाई की और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!