होली त्यौहार के मद्देनजर बस्तर पुलिस द्वारा जगदलपुर शहर के पार्षदगण़ ,बजरंग दल,हिन्दु ,मुस्लिम व अन्य संगठनों को समझाइश


जिला-बस्तर जगदलपुर
दिनॉंक-09.03.2025


होली त्यौहार के मद्देनजर बस्तर पुलिस द्वारा जगदलपुर शहर के पार्षदगण़ ,बजरंग दल,हिन्दु संघठन ,मंुस्लिम संघठन व अन्य संघठनो को समझाईष दिया गया।


     पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आगामी होली त्यौहार के मद्देनजर निर्विघ्न,शांतिपूर्ण एवं सौहार्द्र पूर्ण होली के उद्देश्य से जगदलपुर शहर के पार्षदगण ,बजरंग दल,हिन्दु संघठन ,मुस्लिम संघठन व अन्य संघठनो  को समझाइश दिया जा रहा है। इस उद्देष्य से अति0 पुलिस अधीक्षक श्री माहेष्वर नाग, नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीमाल के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में आज जगदलपुर शहर के पार्षदगण ,बजरंग दल,हिन्दु संघठन ,मुस्लिम संघठन व अन्य संघठनो  को थाना तलब कर, थाना कोतवाली परिसर में एसडीएम जगदलपुर के उपस्थिति मे शाति समिति की बैठक कि गई,।

जिसमे जगदलपुर शहर के पार्षदगण ,बजरंग दल,हिन्दु संघठन ,मुस्लिम संघठन व अन्य संघठन जिसमे 70 से 80 लोग उपस्थित रहे उक्त मिटिंग मे लोगो को सड़क दुर्घटना से बचाव हेतु नशे मे वाहन नहीं चलाने, माटर सायकल मे 3 सवारी नहीं बैठने,एवं हेल्मेट पहनने हिदायत दिया गया ,होली के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने, किसी भी तरह के अप्रिय घटना घटित नही करने समझाईश दिया गया।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!