
धान खरीदी शुरू होने से पहले अवैध धान पर बड़ी कार्यवाही, 407 बोरी धान जप्त
अवैध रूप से भंडारित धान के विरुद्ध संयुक्त जांच दल की कार्यवाही
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने सतत निरीक्षण के दिए हैं निर्देश
अवैध धान की आवक रोकने निगरानी दल सक्रिय
रायगढ़, 13 नवंबर 2024/14 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने जा रही है। धान खरीदी को लेकर एक ओर जहां उपार्जन केंद्रों में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं अवैध धान की आवक रोकने निगरानी दल भी सक्रिय हो गई हैं। कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इसको लेकर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हुए हैं।इसी क्रम में आज अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन मामलों में कुल 407 बोरी धान जप्त किया गया है। छिछोर उमरिया में जांच दल द्वारा जन्मज्य गुप्ता के घर पर 127 बोरी धान अवैध रूप से भंडारित पाया गया। खाद्य अधिकारी श्री खुमेश्वर सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति के घर पर धान भंडारण की सूचना मिली थी। जिसके पश्चात एसडीएम श्री प्रवीण तिवारी के मार्गदर्शन में राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। वहां भंडारित धान के संबंध में जब व्यक्ति से पूछा गया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। जांच दल के द्वारा अवैध रूप से भंडारित 127 बोरी धान को मंडी नियमों के तहत जप्त किया गया। इसी तरह लैलूंगा ब्लॉक के झगरपुर में मुकेश कुमार अग्रवाल के यहां 180 बोरी और सुरेंद्र कुमार अग्रवाल के यहां से 100 बोरी धान अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर मंडी नियमों के तहत संयुक्त जांच दल द्वारा जप्त किया गया। गौरतलब है कि 14 नवंबर से शुरू हो रहे धान खरीदी के दौरान अवैध धान की आवक रोकने सीमावर्ती इलाकों में 14 स्थानों पर चेक पोस्ट बनाए गए हैं। जहां 24 घंटे मॉनिटरिंग के लिए निगरानी दल तैनात रहेंगे।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply