होली पर्व के मद्देनजर सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरे पुलिस अधिकारी
खरसिया , खरसिया नगर में चुनावी सुरक्षा की बात हो या कोई पर्व विशेष की सुरक्षा का सवाल हो तो खरसिया पुलिस प्रशासन हमेशा अधिक सक्रियता से चप्पे चप्पे पर ग़श्ती तेज करने के साथ ही हाइ अलर्ट हो जाती है ,और यही वजह है ,नगर में कानून एवं सुरक्षा की दृष्टि से माहौल शांतिपूर्ण बना रहता है।
एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया पुलिस संजीदगी से पैदल पेट्रोलिंग कर नगर के सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर बनाए रखे है ।
एसडीएम प्रियंका वर्मा ,प्रशिक्षु आईपीएस हर्षित मेहर,एसडीओपी प्रभात पटेल,चौकी प्रभारी संजय नाग ,सब इंस्पेक्टर अमरनाथ शुक्ला सहित पुलिस टीम पैदल पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आम नागरिकों को शांति पूर्ण त्यौहार मनाने की अपील कर रहे है एवं किसी भी प्रकार की अपराधिक गतिविधियों में रहने वालों को कड़ा संदेश भी दे रहे है कि पुलिस की कड़ी नजर सभी पर बनी हुई है इसलिए कानून व्यवस्था की बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें ।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply