खरसिया अंडरब्रिज की मांग को लेकर DRM से नगर सरकार की ख़ास मुलाकात ,DRM का आश्वासन सिर्फ आश्वासन ही रहेगा या नगर सरकार करेगी आवश्यक कार्यवाही

खरसिया बिलासपुर खरसिया की ज्वलंत समस्या रेलवे ओवरब्रिज को लेकर चर्चाएं कई सालों से चली आ रही है , कई तरह से शासन प्रशासन  को मीडिया के माध्यम से भी इस समस्या से अवगत कराया गया। पर कभी कहीं कोई उम्मीद जनता को नजर नहीं आई । रेलवे ओवरब्रिज की मांग सिर्फ कागज़ों और लुभावने वादों में सिमट कर रह गई ।

खरसिया में नगरपालिका में भाजपा सरकार आते ही जैसा कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डिप्टी सीएम अरुण साव ने जनता से वादा किया कि नगर की इस  समस्या को हल करने का हमारा वादा जरूर सफल होगा अब उसी वायदे को निभाने के लिए ओवरब्रिज न सही पर कुछ समस्या कम करने को अंडर ब्रिज की मांग जल्द ही शुरू करने की कवायद नगर के अध्यक्ष कमल गर्ग ने जरूर शुरू कर दी है ।

जनता के प्रति सहयोग और कर्तव्यनिष्ठता की उनकी भावना  ने उन्हें शपथ ग्रहण के पश्चात रुकने नहीं दिया और वो लगातार नगर के विकास के लिए प्रयासरत है। आज उन्होंने खरसिया के वरिष्ठ नेताओं के साथ, खरसिया में बहु प्रतीक्षित रेलवे अंडर ब्रिज की मांग को लेकर बिलासपुर डिवीजन के D R M से, बिलासपुर में भेंट की एवं उन्हें जनता की समस्याओं से अवगत कराया , जिसके लिए DRM  के द्वारा, सहानुभूति पूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया गया ।

अब DRM का ये आश्वासन सभी के आश्वासन की तरह आश्वासन ही रहेगा या इस पर नगर सरकार आवश्यक कदम उठाएगी ये देखने के लिए आपके अपने NKB NATIONAL NEWS के साथ बने रहिए पूरी खबर पहुंचाएंगे आप तक सच के साथ।

पूजा जायसवाल की कलम से ✍️✍️

No Copy Paste 🙏

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!