खरसिया में भाजपा युवा मोर्चा की नई जिम्मेदारी राहुल अग्रवाल बने महामंत्री कार्यकर्ताओं में उत्साह

खरसिया में भाजपा युवा मोर्चा की नई जिम्मेदारी राहुल अग्रवाल बने महामंत्री कार्यकर्ताओं में उत्साह

खरसिया में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा संगठन के विस्तार के तहत राहुल अग्रवाल को युवा मोर्चा का महामंत्री नियुक्त किया गया है उनकी इस नियुक्ति के बाद क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्हें लगातार बधाइयाँ मिल रही हैं बता दे कि
नगर पालिका क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से लेकर पदाधिकारियों तक ने राहुल अग्रवाल को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई दी है
वहीं संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है राहुल अग्रवाल की नियुक्ति को संगठन में नई ऊर्जा और युवा नेतृत्व को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि राहुल लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं और जमीनी स्तर पर उनकी मजबूत पकड़ रही है

मेहनती और समझदार कार्यकर्ता की पहचान
स्थानीय कार्यकर्ताओं के अनुसार राहुल अग्रवाल एक मेहनती, समझदार और व्यवहारिक सोच रखने वाले युवा नेता हैं। वे हमेशा संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं और जनता के बीच भी उनकी अच्छी पहचान है
कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनकी कार्यशैली में संतुलन और निर्णय लेने की क्षमता उन्हें अन्य युवाओं से अलग बनाती है

नियुक्ति के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल मालाओं से सम्मानित किया और मिठाइयाँ बांटकर खुशी व्यक्त की। नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारियों ने भी फोन और व्यक्तिगत रूप से बधाई दी

संगठन को मजबूत करने की उम्मीद
पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि राहुल अग्रवाल की नियुक्ति से युवा मोर्चा को और मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी। आने वाले समय में वे युवाओं को जोड़ने और पार्टी की विचारधारा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!