खरसिया नगरपालिका की पहली प्रेस वार्ता संपन्न , नगर के समग्र विकास के साथ समस्याओं के निराकरण के कड़े निर्देश

खरसिया नगरपालिका की पहली प्रेस वार्ता संपन्न , नगर के समग्र विकास के साथ समस्याओं के निराकरण के कड़े निर्देश

खरसिया
पूजा जायसवाल

आज दिनांक 17 मार्च को संध्या 5 बजे नगरपालिका भवन में प्रेस वार्ता आयोजित की गई जिसमें अध्यक्ष कमल गर्ग उपाध्यक्ष बंटी सोनी सीएमओ विक्रण भगत सहित समस्त वार्ड पार्षद , पत्रकार एवं नगरपालिका कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

इस वार्ता में सर्वप्रथम उपाध्यक्ष बंटी सोनी ने सभी पत्रकारों का आत्मीय स्वागत किया इसके पश्चात अध्यक्ष कमल गर्ग से विभिन्न समस्याओं के निराकरण संबंधी विचार और उनके क्रियान्वयन के लिए  पत्रकारों के समक्ष बात रखने का आग्रह किया।

अध्यक्ष कमल गर्ग ने समस्त वार्डो की साफ सफाई , बिजली पानी सड़क लाइट्स शॉपिंग कॉम्प्लेक्स ,ऑडिटोरियम , स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स  सहित स्वास्थ्य विभाग अस्पताल और शिक्षा संबंधित कई विषयों के निराकरण के विचार एवं क्रियान्वयन सम्बन्धी बात रखी एवं स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि कोई भी नगरपालिका अधिकारी कर्मचारी किसी भी काम में कोताही करता है या भ्रष्टाचार करता है तो उसकी शिकायत तत्काल हमे दे हम उस पर त्वरित कार्यवाही करेंगे  क्योंकि जनता की सेवा करने हम नगरपालिका में बैठे है।
उन्होंने ये भी कहा कि नगर की साफ सफाई जनता के हाथों में भी है इसलिए जनता को भी अपने नगर की स्वच्छ रखने के लिए आगे आ कर सहयोग करना होगा और कचरे को कूड़ेदान में ही फेकना होगा अन्यथा कचरा इधर उधर फेंके जाने पर 200 रूपये का जुर्माना कचरा फेंकने वाले पर लगेगा ।  उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक घरों में डस्टबिन  का वितरण किया जाएगा जिसमें एक सुखा एक गिला कचरा के लिए होगा नगरवासियों को उसी में कचरा डालना है और कचरा गाड़ी समय पर उसे आप के घर से उठाएगी और इस तरह नियमित ऐसा करने से नगर की सफाई में सहयोग जनता का होगा । हमारा हर सफाई कर्मचारी जनता से जुड़ा होगा और अपना नंबर भी प्रत्येक घरों में देगा ताकि उसके समय पर काम न करने पर उसकी जानकारी आप उस तक पहुंचा कर उसे बता सके ।

नगर में रायगढ़ चौक में भारी वाहनों की आवाजाही के लिए रोड बनाने का विचार किया गया है तब तक उस रोड को वन वे मार्ग करने की बात की । इसके अलावा  पानी की सप्लाई और विद्युत सप्लाई की बात को नियमितीकरण से करने निर्देशित किया एवं जितनी जरूरत हो बिजली की खपत उतनी ही करने की समझाइश दी उन्होंने बताया कि नगरपालिका कोई भी फिजूल खर्ची नहीं करेगी। विकास के लिए जो भी पैसे होंगे केवल विकास के लिए प्रयोग होंगे और जितना विकास के लिए हम बिजली बचा सके उतना हम करेंगे और आगे सोलर पैनल की भी बात उन्होंने स्पष्ट की।
अध्यक्ष ने बताया कि पत्रकारों के लिए भी प्रेस क्लब भवन की व्यवस्था नगर पालिका करेगी ताकि  प्रेस वार्ता आदि मीटिंग के कार्य वहां आसानी से किए जा सकेंगे  

हर वर्ग का ध्यान रखें हुए बच्चो के शारीरिक बौद्धिक मानसिक विकास के संबंध में भी कई फैसले किए एवं नगर को ग्रीन एंड क्लीन सिटी बनाने के प्रयास को सहयोग करने की अपील की ।

रेलवे ओवरब्रिज की समस्या को भी पूर्ण करने की बात कही परंतु इसके पहले अंडर ब्रिज की जल्द से जल्द व्यवस्था पहले करने की बात कही ताकि दोनों की व्यवस्था हो सके , नगर के उक्त ब्रिज को रिंग रोड से जोड़कर नगर को सुंदर और विकास करने की बात अध्यक्ष द्वारा कही गई ।
।इसके अलावा नगर के सार्वभौमिक विकास की चर्चा करते हुए उसका पालन करने सभी अधिकारी कर्मचारियों को निर्देशित किया एवं इसके साथ ही प्रेस वार्ता में सभी को चाय नाश्ते की व्यवस्था भी नगर सरकार द्वारा की गई।

No Copy Paste please

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!