भाजपा ने सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत की | इसके तहत देशभर में 32 लाख वंचित मुसलमानों को ईद मनाने के लिए विशेष किट दी जा रही है। भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा ने इस अभियान की जिम्मेदारी संभाली है | मोर्चे के 32 हजार कार्यकर्ता देश की 32 हजार मस्जिदों के साथ मिलकर जरूरतमंदों तक ये किट पहुंचाएगी | इसके लिए हर मस्जिद से 100 लोगों को मदद पहुंचाने का टारगेट रखा गया है | सौगात-ए-मोदी किट में कपड़े और खाने पीने का सामान है | इसमें महिलाओं के लिए सूट, पुरुषों के लिए कुर्ता-पायजामा, दाल, चावल, सेवई, सरसों तेल, चीनी, कपड़े, मेवा, खजूर शामिल हैं | प्रत्येक किट की कीमत ₹500-₹600 के करीब बताई गई है।
भाजपा ने ईद पर सौगात-ए-मोदी अभियान की शुरुआत, 32 लाख मुस्लिमों को स्पेशल किट बांटना शुरू, इसमें कपड़े और खाने-पीने का सामान













Leave a Reply