बंटेंगे तो कटेंगे नारा देने वाले बांट रहे सौगात-ए-मोदी’, बीजेपी पर भड़के उद्धव ठाकरे,

बंटेंगे तो कटेंगे नारा देने वाले बांट रहे सौगात-ए-मोदी’, बीजेपी पर भड़के उद्धव ठाकरे,

देश में ‘सौगात-ए-मोदी’ की चर्चा हो रही है | देशभर के 32 लाख मुस्लिम परिवारों को ईद के मौके पर भाजपा तोहफा देगी | भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सौगात-ए-मोदी’ किट बांटने का एलान किया है | ईद पर इन किटों को मस्जिदों के माध्यम से जरूरतमंद मुस्लिमों में बांटा जाएगा | भाजपा के इस फैसले विपक्षी नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है | शिवसेना UBT प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि, इस फैसले से भाजपा का दोहरा रवैया उजागर हो गया है। यह सौगत-ए-मोदी नहीं बल्कि सौगात-ए- सत्ता है | इस घटना ने भाजपा को एक्सपोज कर दिया है | उन्होंने कहा कि ये ‘सत्ता जिहाद’ है | भाजपा नेताओं ने महाराष्ट्र चुनाव में बटेंगे तो कटेंगे का नारा दिया था और अब सौगात-ए-मोदी किट बांट रहे हैं | यह कैसी किट है? ऐसा लगता है कि राजनीतिक स्वार्थ को साधने वाली ये किट है | शिवसेना यूबीटी नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने बिहार चुनाव में फायदा उठाने के लिए ये फैसला लिया है| उद्धव ठाकरे ने आगे कहा, भाजपा मुझपर आरोप लगाती है कि मैंने हिंदुत्व छोड़ दिया। अब वही बताए कि क्या कर रही है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!