अटल परिसर निर्माण कार्य का नपाध्यक्ष ने किया शुभारंभ
महासमुंद। स्थानीय पटवारी कार्यालय के सामने अटल परिसर निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने पूजा-अर्चना कर तथा पार्षदों की उपस्थिति में किया। श्री साहू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल जी ने कभी दलगत राजनीति नहीं की। उन्होंने देश सेवा को सर्वोपरि समझा। ऐसे महान व्यक्तित्व की स्मृतियों को सहेजने अटल परिसर का निर्माण प्रदेश के समस्त नगरीय निकाय क्षेत्रों में कराया जा रहा है। हमारे महासमुंद शहर में भी स्व. अटल जी की स्मृतियों को सहेजने इस कार्य का शुभारंभ आज हो रहा है, यह हमारा साैभाग्य है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सभापति गुलशन साहू, सभापति सूरज नायक, सभापति जय देवांगन, सभापति जितेंद्र ध्रुव, पार्षद भाऊ राम साहू, पार्षद राहुल अवाडे़, पार्षद शेखर बेलदार, टोमन कागज़ी, पूर्व पार्षद रिंकू चंद्राकर, संजय भोई एवं सब इंजीनियर दिलीप कश्यप एवं विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply