भारत आएंगे एलन मस्क, पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद बोले- ‘ये मेरे लिए सम्मान की बात

भारत आएंगे एलन मस्क, पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद बोले- ‘ये मेरे लिए सम्मान की बात’

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने घोषणा की है  कि, वह इस साल के अंत में भारत यात्रा करने के लिए उत्सुक हैं | यह बयान उनकी बीते दिन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद आया है | इस बातचीत ने दोनों नेताओं के बीच प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग को बढ़ावा देने पर निरंतर संवाद को दर्शाया | मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “पीएम मोदी से बात करना सम्मान की बात थी | मैं इस साल के आखिर में भारत आने के लिए उत्सुक हूं।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी एक्स पर अपनी बातचीत का ब्योरा साझा किया | उन्होंने लिखा, “एलन मस्क से बात की और कई मुद्दों पर चर्चा की, जिसमें इस साल की शुरुआत में वाशिंगटन डीसी में हमारी मुलाकात के दौरान शामिल विषय भी थे | हमने प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाओं पर चर्चा की | भारत इन क्षेत्रों में अमेरिका के साथ अपनी साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है” |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!