दिनांक-21/04/2025
थाना फरसगांव पुलिस द्वारा हत्या करने के नियत से गंभीर चोट पहुँचाने वाले आरोपी को चंद घंटे में किया गया गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे के टंगिया को किया गया जप्त
थाना फरसगांव पुलिस की त्वरित कार्यवाही
जिला कोण्डागांव के थाना फरसगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम नालाझर के प्रार्थी सुक्कुराम नेताम पिता सुदूराम नेताम उम्र 40 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करवाया कि दिनांक 20.04. 2025 के सुबह 08.00 बजे मेरा भाई सोनाधर नेताम मोहल्ला में ही मेहमान आये लच्छुराम नेताम के पत्नि के घर गया था। जहाँ लच्छुराम नेताम के पत्नि से बातचीत कर रहा था। जिसे देख कर लच्छुराम अत्यधिक नाराज होकर सोनाधर से वाद विवाद करने लगा जिसे देखकर मेरा भाई सोनाधर नेताम वहाँ से आकर अपने घर के पड़ोस श्रीमति फुलबती सोरी के घर दरवाजा के सामने बरामदा में मनईबाई से बातचीत कर रहा था। तभी लच्छुराम नेताम पीछे से दौड़ते हुये आया और सोनाधर नेताम को मेरी पत्नि से क्यो बातचीत करता है आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर पास में रखा टंगिया को उठाकर सोनाधर नेताम के सिर में टंगिया से प्राणघातक हमला कर दिया। जिससे सोनाधर खुन से लथपथ होकर जमीन में गिर गया। कि प्रार्थी सुक्कुराम नेताम के रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 52/2025 धारा 109 (1) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से) के द्वारा सख्त कार्यवाही के आदेश से एडिशनल एसपी कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में आरोपी लच्छुराम नेताम पिता मंगलुराम नेताम उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम गिरोला थाना व जिला कोण्डागांव छ.ग. का शीघ्र पता तलाश कर दिनांक 21.04.2025 के 10.06 बजे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे के टंगिया को जप्त किया गया है। मामला गंभीर एवं अजमानतीय होने से आरोपी लच्छुराम नेताम को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल दाखिल व आवश्यक कार्यवाही की जावेगी।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि पिताम्बर कठार, प्रधान आरक्षक मुपेन्द्र साहु, आरक्षक दीपक हलधर, अजरंग बघेल की उल्लेखनीय भूमिका रही है।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply