धमतरी पुलिस 22-04-25
▪️ कोतवाली क्षेत्र के जिलाबदर हुए निगरानी बदमाश न को हिमांचल गौतम उर्फ चिन्टू को रत्नाबांधा चौक धमतरी में घुमते कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
▪️ आरोपी निगरानी बदमाश हिमांचल गौतम उर्फ चिन्टू को 01 वर्ष के लिए जिला बदर किये जाने के बाद भी धमतरी में घुम रहा था
▪️ आरोपी हिमांचल गौतम उर्फ चिन्टू को 09.04.25 को किया गया था जिलाबदर
पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार द्वारा जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने गुंडा बदमाशों एवं असमाजिक तत्वों पर नजर रख कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिये गए हैं।
इसी तारतम्य में थाना कोतवाली को मुखबिर से सुचना मिली की थाना सिटीकोतवाली धमतरी क्षेत्र का जिला बदर एवं निगरानी बदमाश हिमांचल गौतम उर्फ चिन्टू पिता फनेन्द्र गौतम* उम्र 19 वर्ष साकीन मोटर स्टैंड वार्ड धमतरी,थाना कोतवाली धमतरी क्षेत्र के रत्ना बांधा चौक में बिना अनुमति के प्रवेश कर घूम रहा है,की सुचना पर थाना सिटी कोतवाली टीम द्वारा बदमाश को घेराबंदी कर हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया,बदमाश के पास धमतरी जिला में प्रवेश करने संबंधी कोई वैध दस्तावेज नहीं था,जो आरोपी को थाना सिटी कोतवाली में धारा 223 बीएनएस० एवं छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 15 के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है।
उक्त आरोपी को दिनांक 09/04/25 को जिला दंडाधिकारी धमतरी के द्वारा जिलाबदर की कार्यवाही की गई थी।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरी.राजेश मरई,प्रआर. रवि जगने,दिलेश्वर कुजूर, आरक्षक भूपेन्द्र पदमशाली, रूपेश रजक का विशेष योगदान रहा।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply