थाना सनावल जिला बलरामपुर रामानुजगंज
दिनांक 30/04/2025
अपराध क्रमांक 24/2025
धारा BNS 296,115(2),351(3) एस टी- एस सी अधिनियम 3-1(द)
गिरफ्तार आरोपी
समसुद्दीन अंसारी पिता इमामुद्दीन उम्र 24 निवासी सनावल जिला बलरामपुर
विवरण
ग्राम सनावल निवासी प्रार्थी लक्ष्मी सिंह थाना सनावल आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 27.4.2025 की शाम लगभग 8:00 बजे वह पिकअप लेकर रामानुजगंज से सनावल की ओर आ रहा था, की सनावल मे गड्ढे में जमा बारिश का पानी छिटक कर बगल में बाइक में चल रहे शमसुद्दीन के कपड़े में पड़ गया जिसके पश्चात शमसुद्दीन पिकअप का पीछा करते हुए सनवाल बाजार में पिकअप को रोक कर प्रार्थी लक्ष्मी सिंह को पिकअप से उतार कर जातिगत गाली गलौज कर प्रार्थी के साथ मारपीट किया है। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सनावल में अपराध क्रमांक 24/2025 धारा BNS 296,115(2), 351(3) एस टी- एस सी अधिनियम 3-1(द) दर्ज कर जांच/ विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान गवाहों के बयान दर्ज करने पश्चात आरोपी के विरुद्ध अपराध करने के पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।







NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply