खरसिया शहर के मुख्य मार्गो पर जाम एवं ट्रैफिक की समस्या

खरसिया

खरसिया शहर के स्टेशन चौक पर शाम होते ही ठेले ,गुमटियों के सामने मेले जैसी स्थिति निर्मित हो जाती है , जहां लोगों को आने जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है,लोगो का ठेले के सामने ऐसे खड़े रहना जिससे दो पहिया, चार पहिया वाहनों के आने जाने में कड़ी मशक्कत लग जाती है , शहर के नए फाटक का माहौल तो सभी को ज्ञात है ट्रैफिक की बदहाल स्थिति से कोई अनभिज्ञ नहीं है , और शहर के अंदर स्टेशन चौक में अत्यधिक ठेले चौपाटी के कारण लोगों का हुजूम मुख्य मार्गो में टूट पड़ता है जिससे आने जाने में लोगो को समस्या होती है ।  जबकि नया बस स्टैंड में बस स्टैंड होने के बावजूद वहां सन्नाटा रहता है , सूत्रों के अनुसार वहां शराब ,सिगरेट पीने वाले लोग इसका फायदा उठाते है। वहां के माहौल को भी ध्यान देकर वहां भी चहल पहल होनी जरूरी है ताकि सूनेपन का फायदा असामाजिक तत्व न उठा सकें ।

प्रशासन से निवेदन की इस ओर ध्यान देकर आवश्यक कार्यवाही की जाए कि सड़कों में कम से कम लोगों के आने जाने को लेकर व्यवस्था सुधार की जाए ।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!