

गांव की सुरक्षा में सहभागी बने कोटवार, पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश समाजसेवियों का पुलिस ने किया सम्मान
एसडीओपी प्रभात पटेल के निर्देश पर खरसिया, जोबी में कोटवारों की अहम बैठक विभिन क्षेत्रों में उच्च प्रदर्शन पर सम्मान। गांव की सुरक्षा में सहभागी बने कोटवार, पुलिस कर्मियों को सतर्कता बरतने के निर्देश समाजसेवियों का पुलिस ने किया सम्मान
खरसिया जिला पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में आज जिले भर के सभी थानों में ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कानून-व्यवस्था की स्थिति को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस और ग्राम स्तर पर कार्यरत नागरिकों के बीच समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया। थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थानाक्षेत्र अंतर्गत कोटवारों को उनके दायित्वों की पुनः जानकारी दी और समाज में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहे नागरिकों को प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो व श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
इसी क्रम में थाना खरसिया एवं जोबी चौकी में एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर राजेश जांगड़े ,जोबी प्रभारी उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर ने बैठक में कोटवारों को बताया कि थाने की जानकारी के बिना किसी भी संदिग्ध व्यक्ति का गांव में ठहरना कानून के खिलाफ है, ऐसे में बाहर से आए मुसाफिरों, फेरीवालों या जड़ी-बूटी बेचने वालों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। साथ ही ग्राम में किसी भी प्रकार की घटना, दुर्घटना या विवाद की जानकारी भी तुरंत थाने को देने की अपील की गई। कोटवारों से कहा गया कि वे व्हाट्सएप ग्रुपों में सक्रिय रहें और बीट पुलिस के साथ मिलकर गांव के नागरिकों को अपराधों के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में थानाध्यक्षों ने अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कोटवारों, मेधावी छात्रों, गुड सेमैरिटन नागरिकों, पुलिस मित्रों और समाजसेवियों का सार्वजनिक रूप से सम्मान किया। इसमें शिक्षा, चिकित्सा, वन्यजीव संरक्षण, स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र, मेमेंटो व श्रीफल प्रदान किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से संवाद करते हुए उन्हें पुलिस कंट्रोल रूम, डायल 112, और वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराए और भविष्य में सहयोग हेतु सुझाव आमंत्रित किए।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

















Leave a Reply