विश्व हाथी दिवस पर छोटजामपाली में जनजागरूकता कार्यक्रम
खरसिया। विश्व हाथी दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2026 को प.स. वृत्त गुरदा एवं परिसर छोटजामपाली तथा संयुक्त वन प्रबंधन समिति छोटजामपाली के तत्वावधान में ग्राम छोटजामपाली में ग्रामीणों के लिए जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामीणों को जंगली हाथियों के संरक्षण और मानव-हाथी सहअस्तित्व के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वन विभाग की ओर से समझाइश दी गई कि हाथियों के विचरण के दौरान उनसे पर्याप्त दूरी बनाए रखें। हाथियों को छेड़ने या उकसाने की कोशिश न करें और उनका पीछा कर फोटो या वीडियो बनाने से बचें।
ग्रामीणों को हाथियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर विशेष सतर्कता बरतने, हाथी प्रभावित क्षेत्रों और जंगल में अनावश्यक प्रवेश नहीं करने तथा सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई।
इसके साथ ही जंगली हाथियों के कारण होने वाली जनहानि, फसल या अन्य संपत्ति के नुकसान पर शासन के नियमानुसार वन विभाग द्वारा दिए जाने वाले मुआवजे और क्षतिपूर्ति की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों में हाथियों के प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ाने के साथ ही मानव और हाथियों के बीच सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देना रहा।
परिक्षेत्र सहायक, वृत्त गुरदा
वन परिक्षेत्र खरसिया

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply