
बिलासपुर खरसिया छत्तीसगढ़ के फैशन और टैलेंट को नया मंच देने वाला कार्यक्रम Fame of Chhattisgarh Season 5 2k25 इस बार और भी भव्य अंदाज में AP प्रोडक्शन द्वारा 36 मॉल, बिलासपुर ने आयोजित किया गया इस कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से चयनित युवा जिसमें Best Influencer of the Year 2025 का अवार्ड छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की खरसिया निवासी मिस अंजलि चौहान को दिया गया ।
इस उपलब्धि पर अंजलि के परिजनों दोस्तो रिश्तेदारों ने भी उन्हें बधाई दी है हमसे बातचीत में अंजली ने बताया कि उनका नाम अंजली चौहान है और वो खरसिया के चोढा गांव की रहने वाली है जिनकी उम्र 20 साल है उन्होंने बताया कि उनका बचपन से सपना रहा है कि वो मॉडल बने , उनकी मां का सपना था अंजलि ने कहा मेरी मां जिनका नाम कमला चौहान है, हमेशा सपना था कि मैं जिंदगी में आगे बढूं अपने पैर पर खड़े रहूं मेरी मां ने बहुत संघर्ष किए हैं मेरे लिए मैं इतने कम उम्र में मैं बहुत आगे बढ़ रही हूं मां-बाप ना होने के बावजूद और मेरे मां-बाप के अनुपस्थिति में अब मुझे मेरे मामा सरोज चौहान ने काफी सपोर्ट किया है ,मेरे जीवन बनाने के लिए इनका बहुत बड़ा हाथ है मेरे मम्मी पापा के जाने के बाद इन्होंने मुझे बहुत संभाला है , मेरे हर दुख सुख में साथ रहे मेरे मामा सरोज चौहान मैं बहुत खुशनसीब हूं जो मुझे ऐसे मामा मामी मिले मुझे अपना बच्चा समझ कर मुझे पाल कर संघर्ष कर रहे हैं मुझे आगे बढ़ाने के लिए ,मेरे पिता समान तरुण चौहान मेरे हर बुरा वक्त में मेरा साथ देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद बड़ी मां सुधा चौहान बहुत संघर्ष कर रही है मेरे लिए मेरी मां के बाद उन्होंने मुझे संभाला है मुझे आज इतना बड़े मंच में अवार्ड मिला है उसके पीछे मेरी फैमिली का हाथ है जो मुझे इतना सपोर्ट करती है
मैंने बहुत संघर्ष किया अपने लाइफ में इन मां बाप की लड़की है मेरी मां के जाने के बाद में पूरी टूट चुकी थी मेरे पास मुस्कुराहट की वजह नहीं थी मेरे घर वालों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया है इस तेरे हम दुनिया में मेरे मामा मुझे बहुत संभाले है, मेरी मां शुगर की मरीज थी जिन्हें बचा न सके ,बहुत संघर्ष कर विधवा रहकर जीवन काटा, आज वो जिंदा होती तो जरूर मेरी इस उपलब्धि पर खुश होती। अंजलि चौहान ने ये बातें मीडिया से कही जिसे कहते हुए उनकी आँखें नम हो गई।

NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply