मरीज को लेकर आ रही स्वास्थ्य मितानिन सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल
गंभीर अवस्था में सिम्स बिलासपुर रिफर
मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम लोहारी में हुआ सड़क हादसा
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम चंगेरी की स्वास्थ्य मितानिन सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गई है मितानिन पेट दर्द से पीड़ित एक मरीज को मरवाही स्वास्थ्य केंद्र ला रही थी जहां वह एक रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह घायल हो गई। घायल मिटाने की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स बिलासपुर रेफर किया है।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सुशीला केवट निवासी चगेरी उम्र लगभग 40 (स्वास्थ्य मितानिन) जो कि पेट दर्द की मरीज को मोटर साइकिल में लेकर मरवाही अस्पताल आ रही थी । नगर पंचायत मरवाही के लोहारी बस स्टैंड में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमें सुशीला का एक पैर पूरी तरह से क्रश हो गया तथा दूसरी महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसे मरवाही अस्पताल लाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।


NKB National News प्रस्तुत करता है
🌆 सिटी हलचल 🌆
अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है
तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।
📩 आपकी भेजी गई सामग्री
नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।
“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ


















Leave a Reply