सेना के शौर्य को किया खरसिया पुलिस प्रशासन ने किया नमन , विधायक सहित,जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित   

सेना के शौर्य को किया खरसिया पुलिस प्रशासन ने नमन , विधायक सहित,जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित ।   

खरसिया आज नगर में संध्या 5 बजते ही पुलिस चौकी में तिरंगे को सलामी देते हुए विशाल भीड़ दिखाई दी जिसमें हाथों में तिरंगा लिए नजर आए नगर विधायक उमेश पटेल साथ ही जिला अध्यक्ष प्रतिनिधि रविन्द्र गवेल ,नगर पालिका अध्यक्ष कमल गर्ग  सहित समस्त जनप्रतिनिधियों ने हाथों में तिरंगा लिए सेना के पराक्रम और शौर्य को नमन किया।  

            बता दे कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के अदम्य साहस पराक्रम को पूरा देश नमन कर रहा है और पूरे देश में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है इसी के तहत आज खरसिया सिटी थाना से आरंभ हो कर ये तिरंगा यात्रा पूरे नगर भ्रमण करते हुए भारत माता के जयकारे और जोश भरे नारों के साथ झूमते गाते नगर के प्रमुख चौक चौराहों से होते हुए वापस सिटी थाने तक पहुंचे । देश भक्ति में सराबोर आज की इस तिरंगा यात्रा में राजनीति से ऊपर उठ कर सभी ने केवल देश भक्त होने की जिम्मेदारी को निभाया और सब के साथ सिर्फ भारत माता के जयकारे करते हुए देश की सेना को नमन किया।     



इस तिरंगा यात्रा में पुलिस प्रशासन से एसडीओपी प्रभात पटेल, इंस्पेक्टर राजेश जांगड़े,इंस्पेक्टर अमित तिवारी तहसीलदार लोमेश मिरी, नायब तहसीलदार काजल अग्रवाल  सीएमओ सहित समस्त पुलिसकर्मी पूरी रैली में सुरक्षा व्यवस्था संभालते हुए तिरंगे को सलामी देते हुए नजर आए।

NKB National News प्रस्तुत करता है

🌆 सिटी हलचल 🌆

अब आपकी आवाज़, आपकी खबर
अगर आपके शहर में कोई हलचल, घटना, समस्या या खास जानकारी है

तो आप उसे वीडियो या सूचना के रूप में हमें भेज सकते हैं।

📩 आपकी भेजी गई सामग्री

नियमों के अनुसार और सत्यापन के बाद
हमारे मंच पर प्रकाशित की जाएगी।

“हर शहर की खबर, अब आपकी नजर से”
NKB नेशनल न्यूज – सच्चाई के साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!