

सेना के शौर्य को खरसिया पुलिस प्रशासन ने किया नमन,थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज सहित जनप्रतिनिधि रहे उपस्थित
छाल ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को सलामी देने हेतु आज शाम 5 बजे छाल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। थाना से प्रारंभ हुई इस यात्रा में थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज सहित समस्त जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर सेना को नमन किया और शहीद हुए देश के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की ।
तिरंगा यात्रा भारत माता की जयकारों और जोशभरे नारों के साथ नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से होती हुई पुनः थाना पहुंची। इस यात्रा में हर वर्ग और दल के लोगों ने देशभक्ति के रंग में रंगकर राजनीति से ऊपर उठकर भागीदारी निभाई। यात्रा के दौरान समूचा वातावरण देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंज उठा।
इस अवसर पर पुलिस प्रशासन की ओर से थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज सहित तमाम पुलिसकर्मी एवं जन प्रतिनिधि मौजूद रहे । उन्होंने पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा और तिरंगे को सम्मानपूर्वक सलामी दी।
इस भव्य तिरंगा यात्रा के माध्यम से छाल वासियों ने सेना के शौर्य को नमन करते हुए एकजुटता और देशप्रेम का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया।















Leave a Reply